सब्सक्राइब करें

दीपिका हत्याकांड: तिल्ली फटी, दिमाग में खून का थक्का, शरीर पर चोट के निशान; रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 20 May 2026 08:44 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की दीपिका हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपिका की तिल्ली फटी मिली है। दिमाग में खून का थक्का जमा था। शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। रिपोर्ट में शरीर पर कई बाहरी और अंदरूनी चोटों का खुलासा हुआ है, जो किसी हिंसक घटना या बेरहमी से की गई मारपीट की ओर इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Deepika Murder Case Greater Noida Ruptured Spleen Blood Clot in Brain Postmortem Report Reveal Shocking Secret
Deepika Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव की विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में शरीर पर कई बाहरी और अंदरूनी चोटों का खुलासा हुआ है, जो किसी हिंसक घटना या बेरहमी से की गई मारपीट का इशारा कर रहे हैं। 


मामले की जांच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका के शरीर पर कई जगह चोटें, सूजन और गहरे घाव मिले हैं। सबसे बड़ी चोट चेहरे के दाहिने हिस्से पर पाई गई, जहां करीब 12 सेंटीमीटर लंबा और 9 सेंटीमीटर चौड़ाई में गहरा कंट्यूजन (भीतरी चोट) मिला है।
 
Trending Videos
Deepika Murder Case Greater Noida Ruptured Spleen Blood Clot in Brain Postmortem Report Reveal Shocking Secret
दीपिका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाएं हाथ की कोहनी और फोरआर्म पर भी चोट के निशान पाए गए। रिपोर्ट में सबसे गंभीर बाहरी चोट दाहिने पैर की जांघ पर दर्ज की गई है। यहां लगभग 38 सेंटीमीटर लंबा और 14 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा दबाव और नीला निशान पाया गया है। इसके अलावा बाएं घुटने पर भी हड्डी तक गहरा घाव मिला है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Murder Case Greater Noida Ruptured Spleen Blood Clot in Brain Postmortem Report Reveal Shocking Secret
दीपिका के शरीर पर निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमर और पेट के निचले हिस्से में भी चोटों के निशान दर्ज किए गए हैं। दाहिने कूल्हे के ऊपर गोल आकार की अंदरूनी चोट भी पाई गई है। दोनों हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई चोट और दबाव के निशान मिले हैं। 
 
Deepika Murder Case Greater Noida Ruptured Spleen Blood Clot in Brain Postmortem Report Reveal Shocking Secret
दीपिका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हृदय के चैंबर खाली पाए गए...बायीं किडनी के पीले होने का उल्लेख
बाएं कान से खून निकलने की बात भी सामने आई है। आंतरिक जांच में और भी गंभीर तथ्य सामने आए। डॉक्टरों ने मस्तिष्क के मध्य और बायीं ओर हेमेटोमा यानी खून का थक्का पाया। इसके अलावा तिल्ली फटी हुई मिली और शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी रक्तस्राव दर्ज किया गया। रिपोर्ट में हृदय के चैंबर खाली होने और बाईं किडनी के पीले होने का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
Deepika Murder Case Greater Noida Ruptured Spleen Blood Clot in Brain Postmortem Report Reveal Shocking Secret
दीपिका के शरीर पर निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोरेंसिक साइंस के अनुसार हृदय का चैंबर खाली होने की स्थिति आमतौर पर दर्शाती है कि मृत्यु से ठीक पहले या मृत्यु के समय शरीर में रक्त की भारी कमी हो गई थी। इसका तात्पर्य होता है कि किसी गंभीर चोट या अंदरूनी रक्तस्राव के कारण शरीर का अधिकांश खून बह चुका हो, या फिर अत्यधिक आघात के कारण दिल का पंपिंग दबाव इतना बढ़ जाता है कि वह अपनी पूरी क्षमता से सिकुड़कर खाली हो जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed