सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Narendra Modi gets grand welcome in Rome, Giorgia Meloni says “Welcome to Rome, my friend”

Italy: पीएम मोदी का रोम में भव्य स्वागत, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त

रोम, एएनआई Published by: रिया दुबे Updated Wed, 20 May 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया। रोम में भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

Narendra Modi gets grand welcome in Rome, Giorgia Meloni says “Welcome to Rome, my friend”
पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी - फोटो : X (@GiorgiaMeloni)
विज्ञापन

विस्तार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त। इसके साथ ही उन्होंने कोलोसियम में दोनों नेताओं की पहले की एक तस्वीर भी साझा की।

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय समुदाय ने रोम में पीएम का किया भव्य स्वागत 

इससे पहले दिन में पीएम मोदी रोम पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और वहां आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बातचीत की और एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया, जिसने उनका चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया था।

विज्ञापन

सनातन धर्म संघ को इटली की संसद में मान्यता दी गई 

भारतीय समुदाय की सदस्य स्वामिनी शुद्धानंदा घिरी ने बताया कि यह उनकी पीएम मोदी से दूसरी मुलाकात है। उन्होंने कहा कि पहली बार वह 2021 में प्रधानमंत्री मोदी से मिली थीं और तब से उन्होंने उनके मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संघ को इटली की संसद द्वारा आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने एनआई से बातचीत में कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह दूसरी बार है जब हम उनसे मिले हैं। हमने 2021 में उनसे मुलाकात की थी और उन्होंने हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। सनातन धर्म संघ को इटली की संसद ने आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी है।


वहीं, भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास पल था। उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि पीएम मोदी हमसे मिलने आए और उन्होंने हमसे बातचीत की। पहली बार हमें उनसे मिलने का मौका मिला। यह हमारे लिए बेहद विशेष क्षण है। उन्होंने हमें एकता और साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएम मोदी ने देखी वाराणसी घाटों की पेंटिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान एक इटैलियन कलाकार द्वारा बनाई गई वाराणसी के घाटों की पेंटिंग भी देखी। कलाकार ने बताया कि यह उनके जीवन के सबसे खास अनुभवों में से एक था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बहुत विनम्र थे। उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया और पूछा कि इस पेंटिंग को बनाने में कितना समय लगा। मेरे लिए यह पेंटिंग एक इटैलियन कलाकार की नजरों और भारत की रंगीन संस्कृति के बीच एक पुल है। यह वाराणसी का पवित्र शहर है। मैं भारत से प्यार करता हूं और मेरी कला भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित है।

कलाकार ने क्या बताया?

प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति देने वाली एक कलाकार ने कहा कि उन्होंने भारत में 15 साल बिताए हैं और पीएम मोदी के स्वागत में प्रस्तुति देकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हुई। वहीं, एक अन्य कलाकार ने बताया कि उनके समूह ने राग हंसध्वनि पर आधारित पारंपरिक संगीत की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि हमने राग हंसध्वनि पर आधारित एक पारंपरिक धुन प्रस्तुत की और सभी कलाकारों ने मिलकर इस संगीत रचना को तैयार किया। भारत के प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देकर मैं ऊर्जा और प्रेरणा से भर गया हूं। मैं पूरे यूरोप में भारतीय कला और भारतीय मूल्यों को फैलाना चाहता हूं।

भारत और इटली के बीच का व्यापार

पीएम मोदी की यह इटली यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और इटली के रिश्तों में तेजी से मजबूती आ रही है। दोनों देश 2025-2029 संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना के तहत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। इसमें व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संपर्क शामिल हैं। साल 2025 में भारत और इटली के बीच व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 तक इटली से भारत में 3.66 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश दर्ज किया गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के चौथे चरण में नॉर्वे पहुंचे थे। नॉर्वे से पहले उन्होंने स्वीडन, नीदरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात का भी दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed