पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी का झूठ: जिन एयरबेस को तबाह करने का किया दावा, भारत में उनका वजूद ही नही; हो रही फजीहत
पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने भारत के राजौरी और मामून एयरबेस पर हमले का झूठा दावा किया है। सच यह है कि इन जगहों पर कोई एयरबेस है ही नहीं। अब पाकिस्तान के इस दावे का लोग जमकर मजाक उड़ा रहे है। फिलहाल पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Another Lahori Churan
— War & Gore (@Goreunit) May 19, 2026
Pakistan army officer claimed that they hit Rajouri & Mamun airbase 😂
No such airbases exist. pic.twitter.com/rpgzwOaaCG
पाकिस्तान ने अपनी इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन बुनियान उल मरसूस' नाम दिया। पाकिस्तान इस दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात की हवाई सीमाओं में घुसपैठ की कोशिश की। 10 मई 2025 को पाकिस्तानी सेना ने 'फतह-1' रॉकेट से हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इसे हवा में ही नष्ट कर दिया।
वायरल वीडियो में क्या?
अब, इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कैप्टन मुनीब जमाल नाम का यह अधिकारी बड़े आत्मविश्वास से दावा कर रहा है कि 10 मई को उनकी मिसाइलों ने भारत के दो एयरबेस को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। इंटरव्यू में अधिकारी ने कहा, हमें राजौरी और मामून एयरबेस को उड़ाने का लक्ष्य मिला था, जिसे हमने पूरा किया।
लेकिन हकीकत इससे अलग है। दरअसल हकीकत यह है कि पाकिस्तानी अधिकारी जिन एयरबेस का जिक्र कर रहे हैं, उनका कोई वजूद ही नहीं है। राजौरी जम्मू-कश्मीर का एक जिला जरूर है, लेकिन वहां वायु सेना का कोई एयरबेस नहीं है। इसी तरह, मामून पंजाब के पठानकोट में मौजूद एक सैन्य छावनी है, वह कोई एयरबेस नहीं है। अधिकारी ने यह भी कहा कि मिसाइल दागने की तैयारी के समय वहां आम नागरिक मौजूद थे, जिससे सैनिकों का हौसला बढ़ा।
क्या कह रहे लोग?
इंटरनेट पर लोग इस दावे का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक यूजर ने लिखा कि भारतीय वायु सेना और गूगल मैप्स अब उन जादुई एयरबेस को खोजने के लिए संयुक्त अभियान चला रहे हैं। एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, पाकिस्तान ने शायद इन ठिकानों को इतनी जोर से मारा कि वे नक्शे से ही मिट गए।