फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan rejects India amit shah remarks over Shahzad Bhatti terror network

Pakistan: भारत में शहजाद भट्टी टेरर नेटवर्क पर कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, बेतुके दावे कर झाड़ा अपना पल्ला

Tue, 18 Aug 2026 04:02 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 18 Aug 2026 04:02 PM IST
सार

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी काली करतूत छिपाते हुए भारत पर ही आरोप लगाकर अपनी झूठी छवि बचाने की कोशिश की है। पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह शहजाद भट्टी गैंग के खिलाफ कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह खिसिया गया है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान ने बयान में क्या कहा है। 

विज्ञापन
Pakistan rejects India amit shah remarks over Shahzad Bhatti terror network
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में बताया कि देश में पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी आतंकी संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है और इस समूह के 200 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। भारत की इस प्रतिक्रिया से पाकिस्तान बौखला गया है और अब उसने गीदड़ भभकी दिखाते हुए भारत के दावे को खारिज करने का नाटक किया है। पाकिस्तान ने भारत पर अपने घरेलू सुरक्षा मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने बताया- कैसे पकड़े गए टेरर नेटवर्क 200 से ज्यादा सदस्य
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गृह मंत्री अमि शाह ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 राज्यों में समन्वित अभियानों के दौरान आईएसआई समर्थित आतंकी समूह 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' के 200 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिससे संगठन की विध्वंसक हमले करने की योजना विफल हो गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी द्वारा वित्तपोषित इस समूह से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई, जिसमें आईईडी, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया
शाह के बयान पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने सोमवार देर रात जारी एक बयान में इन टिप्पणियों को खारिज कर दिया। उन्होंने भारत पर अपने घरेलू सुरक्षा मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान से जुड़े दावों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) पाकिस्तान स्थित एक आतंकी सिंडिकेट है, जो पूरे भारत में ग्रेनेड, IED और पेट्रोल-बम हमलों और लक्षित हत्याओं में शामिल रहा है। एसबीएन पुलिस, रक्षा और धार्मिक स्थलों की रेकी करने और जासूसी के लिए CCTV कैमरे लगाने के लिए स्थानीय लोगों को पैसे भी देता रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी भट्टी से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है, जिनमें मार्च 2025 में पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के आवास पर ग्रेनेड हमला और उसी साल हरियाणा में महिला पुलिस स्टेशन में विस्फोट शामिल है। अप्रैल 2026 में, एनआईए ने भट्टी को भगोड़ा घोषित करते हुए उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed