{"_id":"6a0d1eb3a3a8cabfd10c09cf","slug":"rajnath-singh-pays-tribute-to-martyred-soldiers-in-seoul-focus-on-defence-cooperation-updates-hindi-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: राजनाथ सिंह ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, भारत-दक्षिण कोरिया रक्षा सहयोग बढ़ाने पर फोकस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: राजनाथ सिंह ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, भारत-दक्षिण कोरिया रक्षा सहयोग बढ़ाने पर फोकस
सियोल, एएनआई
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 20 May 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरिया के सियोल नेशनल सेमेट्री में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कोरियाई युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों को याद करते हुए पुष्पांजलि दी और मौन रखकर सम्मान प्रकट किया। राजनाथ सिंह की यह यात्रा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित है।
राजनाथ सिंह ने सियोल राष्ट्रीय स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित सियोल नेशनल सेमेट्री पहुंचकर देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विशेष रूप से कोरियाई युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों को याद करते हुए राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और मौन रखकर सम्मान प्रकट किया।
सियोल नेशनल सेमेट्री दक्षिण कोरिया के उन सैनिकों और नागरिकों की स्मृति में बनाया गया है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। यह स्मारक राष्ट्रीय सम्मान, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह 18 से 21 मई तक दो देशों के दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले चरण में उन्होंने 18 और 19 मई को वियतनाम का दौरा किया, जिसके बाद वह दक्षिण कोरिया पहुंचे। इस बहु-देशीय यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है।
दौरे से पहले रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि उनकी यात्रा का मुख्य फोकस रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करना, रक्षा उद्योग साझेदारी को मजबूत बनाना और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।
Trending Videos
सियोल नेशनल सेमेट्री दक्षिण कोरिया के उन सैनिकों और नागरिकों की स्मृति में बनाया गया है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। यह स्मारक राष्ट्रीय सम्मान, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री की यह यात्रा क्यों है अहम?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यह यात्रा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रही है। वह मंगलवार को दक्षिण कोरिया पहुंचे थे, जहां भारत के राजदूत गौरंगलाल दास और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।राजनाथ सिंह 18 से 21 मई तक दो देशों के दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले चरण में उन्होंने 18 और 19 मई को वियतनाम का दौरा किया, जिसके बाद वह दक्षिण कोरिया पहुंचे। इस बहु-देशीय यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है।
दौरे से पहले रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि उनकी यात्रा का मुख्य फोकस रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करना, रक्षा उद्योग साझेदारी को मजबूत बनाना और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।