{"_id":"6a0cff23d41caa87260425cd","slug":"top-news-20th-may-pm-modi-arrives-italy-weather-delhi-ncr-temperature-roads-delhi-closed-traffic-alert-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: देश भर में दवा विक्रेताओं की हड़ताल आज; इटली पहुंचे पीएम मोदी; वेंस ने ईरान को फिर चेताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
TOP News: देश भर में दवा विक्रेताओं की हड़ताल आज; इटली पहुंचे पीएम मोदी; वेंस ने ईरान को फिर चेताया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 20 May 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देशभर में बुधवार को राजनीति, मौसम, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, परिवहन, मनोरंजन और जनजीवन से जुड़ी कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अखिल भारतीय रसायनज्ञ एवं औषध विक्रेता संगठन ने 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया, जिसके चलते मेडिकल स्टोर बंद रहे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के बाद इटली पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मेलोनी से मुलाकात कर भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया। दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने 21 से 23 मई तक चक्का जाम का एलान किया है। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने धर्म आधारित ओबीसी श्रेणियां खत्म कर 66 समुदायों को फिर सात प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया। मौसम की बात करें तो उत्तर भारत भीषण गर्मी से झुलस रहा है। यूपी का बांदा 48.2 डिग्री तापमान के साथ एशिया का सबसे गर्म शहर रहा। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध और होर्मुज संकट के दौरान भारत सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को राहत दी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए इसे अपनी ‘लक्ष्मण रेखा’ बताया। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर भारत समेत जी4 देशों ने बिना वीटो के भी स्थायी सदस्यता का अहम प्रस्ताव रखा। मनोरंजन जगत में जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह पर...
Trending Videos
Strike: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आज देशभर में केमिस्ट-ड्रगिस्ट करेंगे हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद
आज 24 घंटे तक नहीं मिलेंगी दवाएं
- फोटो : ANI
देशभर में बुधवार को 24 घंटों के लिए मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन (एआईओसीडी) ने ऑनलाइन दवा बिक्री की वैधता और नियमों पर सवाल उठाते हुए 20 मई, 2026 को 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी दवा बिक्री हड़ताल का आह्वान किया है। संगठन का कहना है कि वर्तमान में ऑनलाइन दवा बिक्री पूरी तरह से गैरकानूनी है और उन्होंने सरकार से संबंधित अधिसूचनाओं को रद्द करने और एक नई नियामक रूपरेखा तैयार करने की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-NCR में तीन दिन नहीं घूमेंगे ट्रकों के पहिए: यूनियनों का कल से चक्का जाम, इस फैसले से फूटा गुस्सा
ट्रकों के पहिए के सहारे घुमती हैं अर्थ व्यवस्था की खबर से संबंधित फोटो। बागपत के औद्योगिक क्ष
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और दिल्ली सरकार की नीतियों के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के नेतृत्व में दिल्ली-एनसीआर की 68 से अधिक परिवहन एसोसिएशनों और यूनियनों ने 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय चक्का जाम का एलान किया है। संगठनों का आरोप है कि पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) में भारी बढ़ोतरी और बीएस-4 कमर्शियल वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध से परिवहन उद्योग पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
'यह लक्ष्मण रेखा है': ईरान के परमाणु हथियारों पर अमेरिका की दो टूक, वेंस बोले- हम ईमानदारी से कर रहे बातचीत
जेडी वेंस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपना रुख बिल्कुल साफ कर दिया है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान अब अमेरिका के साथ एक बड़ा समझौता करना चाहता है। अमेरिका ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ईरान का परमाणु हथियार विकसित करना अमेरिका के लिए एक स्पष्ट रेड लाइन यानी लक्ष्मण रेखा है, जिसे वह किसी भी कीमत पर पार नहीं होने देगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
UP Weather: आसमान से बरसी आग, इस सप्ताह नहीं राहत; आज 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट, यहां रातें भी रहेंगी गर्म
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 अन्य जिलों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी है। यानी ऐसे तपिश भरे मौसम में बुजुर्गो, मरीजों व बच्चों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। वहीं, कई जिलों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहने वाली हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कब खत्म होगा पश्चिम एशिया संघर्ष?: ट्रंप बोले- लोकप्रिय हो या नहीं, मुझे ये करना होगा; ईरान पर सख्त रुख
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को जारी रखने का बचाव किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे तेहरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देंगे, चाहे यह फैसला राजनीतिक रूप से लोकप्रिय हो या न हो। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान की परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा को देखते हुए संघर्ष जारी रखने का फैसला आखिरकार लोकप्रिय साबित होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
EPFO: अब व्हाट्सएप पर ईपीएफओ की सेवाएं, यूपीआई से भी जल्द निकाल सकेंगे पैसे; परीक्षण का काम पूरा
पीएफ खाता
- फोटो : ANI
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सदस्यों तक पहुंच बढ़ाने और सेवाओं को अधिक सरल बनाने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करने की योजना बना रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो एक माह में इसकी शुरुआत हो जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
UN: बिना वीटो के भी स्थायी सदस्यता को तैयार G4 देश? UNSC विस्तार को लेकर संयुक्त राष्ट्र में रखा अहम प्रस्ताव
यूएन सुरक्षा परिषद में बदलाव पर भारत सहित जी4 देशों ने क्या प्रस्ताव दिया?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की मांग काफी समय से चल रही है। इसी कड़ी में भारत सहित जी4 देशों ने एक बहुत ही बड़ा और अहम प्रस्ताव दुनिया के सामने रखा है। भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान (जी4 देशों) ने सुरक्षा परिषद में बदलाव को लागू करने के लिए एक रास्ता सुझाया है। इस गुट ने साफ तौर पर कहा है कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की श्रेणी के भीतर कोई और उप-श्रेणी (सब-कैटेगरी) बिल्कुल नहीं बनाई जा सकती है। यह बयान दुनिया भर की राजनीति और संयुक्त राष्ट्र के भविष्य के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बदलाव की इस मुहिम में भारत एक प्रमुख और मजबूत आवाज बनकर उभरा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Dragon: 'ट्रिगर दबाकर अफसोस नहीं करता..', शैतान बनकर एनटीआर ने फिर चौंकाया; 'ड्रैगन' की फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज
ड्रैगन
- फोटो : यूट्यूब
साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर उर्फ तारक आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' के मेकर्स ने फिल्म की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। साढ़े 4 मिनट की इस फर्स्ट ग्लिम्प्स से फिल्म की कहानी के बारे में काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
US-Iran: ईरान के वित्तीय सिस्टम पर अमेरिका का बड़ा हमला, अब इन 50 कंपनियों और तेल जहाजों पर लगाए कड़े प्रतिबंध
ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका ने ईरान पर अपना आर्थिक शिकंजा और ज्यादा कस दिया है। मंगलवार को अमेरिका ने ईरान से जुड़े कई बड़े वित्तीय नेटवर्क और तेल ले जाने वाले जहाजों पर नए और कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह बड़ी और सख्त कार्रवाई ईरान को उस भारी-भरकम पैसे से रोकने के लिए की गई है, जिसका इस्तेमाल वह दुनिया भर में अपनी ताकत बढ़ाने और गलत कामों के लिए करता है। इस नए आदेश के तहत 50 से अधिक कंपनियों, व्यक्तियों और तेल जहाजों को निशाना बनाया गया है। अमेरिका का सीधा आरोप है कि ये सभी ईरान को पुराने प्रतिबंधों से बचने और अरबों डॉलर की काली कमाई करने में मदद कर रहे थे। यह एक बहुत बड़ी खबर है और इसका असर पूरी दुनिया के तेल बाजार पर देखने को मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
RR vs LSG: लखनऊ पर जीत के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंची राजस्थान, वैभव के बाद जुरेल ने बिखेरा जलवा
वैभव और जुरेल
- फोटो : PTI
वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 220 रन बनाए। जवाब में वैभव ने धुआंधार बल्लेबाजी की और उनके आउट होने के बाद जुरेल ने दम दिखाया जिससे राजस्थान ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। राजस्थान ने इस तरह प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...