{"_id":"6a0bdfc5ee823282e80e0828","slug":"deepika-death-case-greater-noida-deepika-had-completed-her-b-ed-while-her-husband-was-a-b-a-ll-b-student-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Death Case: दीपिका कर चुकी थी बीएड, पति BA LLB का छात्र; रिश्तों की मर्यादा के लिए सब कुछ सहती रही वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepika Death Case: दीपिका कर चुकी थी बीएड, पति BA LLB का छात्र; रिश्तों की मर्यादा के लिए सब कुछ सहती रही वो
मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 19 May 2026 10:06 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में दहेज की लालच ने एक बार फिर होनहार बेटी की जिंदगी ले ली। शादी के महज 14 महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है स्कॉर्पियो गाड़ी और एक करोड़ रुपये दहेज में देने के बाद भी ससुराल वालों का मन नहीं भरा। वे फॉर्च्यूनर कार की मांग करने लगे। इसी को लेकर दीपिका नागर(24) की पिटाई की गई और फिर तीसरी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Deepika Death Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में दहेज प्रताड़ना की भेंट चढ़ी विवाहिता का आरोपी पति ऋतिक बीए एलएलबी का छात्र है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी करता है। उसके पिता मनोज गांव के पूर्व प्रधान हैं। जानकारी के अनुसार, उनके तीन स्कूल हैं। वहीं, मृतका बीएड कर चुकी थी।
दीपिका के शरीर पर निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद गांव में रोष है। गांव के लोगों का कहना है कि शांत स्वभाव की लड़की के साथ ऐसी घटना बेहद शर्मनाक है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। महिला उन्नति संस्थान की अधिवक्ता सीमा भाटी ने घटना को समाज के लिए कलंक बताया। उन्होंने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके। उन्होंने पीड़ित परिवार को निशुल्क कानूनी सहायता देने की भी बात कही।
Trending Videos
दीपिका की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिसरा रिपोर्ट के बाद सामने आएगी मौत की सच्चाई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मृतका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जोड़ा जा रहा है।

स्कॉर्पियो व एक करोड़ से भी नहीं भरा लालच, फॉर्च्यूनर की मांग ने ली महिला की जान
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में दहेज की लालच ने एक बार फिर होनहार बेटी की जिंदगी ले ली। शादी के महज 14 महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव कूड़ी खेड़ा बादलपुर निवासी विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है स्कॉर्पियो गाड़ी और एक करोड़ रुपये दहेज में देने के बाद भी ससुराल वालों का मन नहीं भरा। वे फॉर्च्यूनर कार की मांग करने लगे। इसी को लेकर दीपिका नागर(24) की पिटाई की गई और फिर तीसरी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई।
वहीं, ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बताया कि मानसिक प्रताड़ना के कारण विवाहिता ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

रविवार को भी हुई थी मारपीट
संजय नागर ने बताया कि 11 दिसंबर, 2024 को बेटी की थी। अच्छा दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही रितिक, उसके पिता, मां पूनम, बहन नेहा व तन्नी और चाचा प्रमोद व विनोद फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार दीपिका की ससुराल पहुंचकर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन हालात नहीं बदले। रविवार की दोपहर भी उसने फोन पर मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद वह साले बाबू प्रधान, निवासी एमनाबाद के साथ जलपुरा पहुंचे। उस समय भी ससुराल पक्ष का व्यवहार आक्रमक था।
ससुर ने छत से गिरने की दी जानकारी
उन्होंने बताया कि बेटी की ससुराल से लौटने के बाद रात 11 बजे बाद बेटी के ससुर ने फोन कर बताया कि दीपिका छत से गिर गई है। इसके बाद वे नॉलेज स्थित शारदा अस्पताल पहुंचे, जहां उसका शव पड़ा था। उसके हाथ, पैर, पेट व गले पर चोटों के निशान थे। जगह-जगह पर खून के धब्बे भी थे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की गई है। उन्होंने तेज धार हथियार से भी चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है।
जलपुरा गांव से छत से कूदने से महिला की मौत की सूचना मिली थी। वहां पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजन की तहरीर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा