{"_id":"69fff24e0311d03e3c0e93f8","slug":"children-showcase-their-talent-in-the-meri-maa-drawing-competition-organized-by-amar-ujala-2026-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मेरी मां': रंग खत्म हो गए मां की तस्वीर बनाते-बनाते उनकी ममता की दास्तान इतनी लंबी जो थी, मदर्स डे पर खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरी मां': रंग खत्म हो गए मां की तस्वीर बनाते-बनाते उनकी ममता की दास्तान इतनी लंबी जो थी, मदर्स डे पर खास
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 10 May 2026 08:20 AM IST
सार
अमर उजाला की ओर से नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मेरी मां’ पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने रंगों और तूलिका के जरिये मां के प्रेम, उनके मूक त्याग और निस्वार्थ समर्पण की सजीव तस्वीरें बनाईं। इस प्रतियोगिता में 700 से अधिक बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 10
‘मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मां। एक ऐसा शब्द है जिसमें पूरा ब्रह्मांड समाया है। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में जब सैकड़ों बच्चों ने इसी ब्रह्मांड को अपने छोटे-छोटे हाथों से कैनवास पर उकेरा तो वहां मौजूद हर शख्स का हृदय भर आया। मौका था अमर उजाला की ओर से सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मेरी मां’ पेंटिंग प्रतियोगिता का। यहां बच्चों ने अपने रंगों और तूलिका के जरिये मां के प्रेम, उनके मूक त्याग और निस्वार्थ समर्पण की सजीव तस्वीरें बनाईं।
2 of 10
मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रतियोगिता में 700 से अधिक बच्चे शामिल हुए। सुबह 8:30 बजे से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन के दौरान लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुछ परिवार ऐसे भी थे जो छुट्टियां बिताने नोएडा में अपने रिश्तेदारों के घर आए थे। उन्होंने सुबह अमर उजाला में प्रतियोगिता की जानकारी पढ़ी और सीधे बच्चों को लेकर आयोजन स्थल पहुंच गए।
Trending Videos
3 of 10
मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी, डीसीपी महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम शैव्या गोयल और एडीएम न्यायिक प्रियंका भी शामिल हुईं।उन्होंने बच्चों की कला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनकी भावनात्मक अभिव्यक्ति को भी मजबूत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
दिविशा, आराध्या झारसी, मान्या माहेश्वरी और आदर्श झा बने विजेता
प्रतियोगिता तीन श्रेणियों सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। सब जूनियर वर्ग में दिविशा ने पहला, अलशिफा बानो ने दूसरा और वैदेही मेहता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आराध्या झारसी और मान्या माहेश्वरी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं, जबकि प्रिया देवी और वाणी मेहता दूसरे और अहर्शी मजूमदार तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में आदर्श झा ने पहला स्थान हासिल किया। देवी मजूमदार और समिज्ञा मेहरोत्रा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि लक्षिता खुल्लर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
5 of 10
मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
जज बोले, विजेताओं का चयन नहीं था आसान
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के कला विशेषज्ञ शामिल रहे। इनमें आईएमएस के फैशन विभाग में क्रिएटिव डायरेक्टर व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सचिन शर्मा, सत्यम स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के एनिमेशन स्पेशलाइजेशन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रद्धा गुप्ता ठकराल, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल की फाइन आर्ट्स विभाग की एचओडी डॉ. बॉबी पात्रा, खेतान स्कूल की फाइन आर्ट्स विभाग की एचओडी वंदना दत्ता, डीपीएस नोएडा के फाइन आर्ट्स विभाग के तन्मय राय, महामाया बालिका इंटर कॉलेज की फाइन आर्ट्स विभाग की एचओडी रजनी रानी, महर्षि विद्या मंदिर की शिक्षिका मानसी चौधरी, जीडी गोयंका इंटरनेशनल ग्रेनो वेस्ट की रिंपल पाली, होली पब्लिक स्कूल की दिव्या और इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षा मिश्रा शामिल थीं। निर्णायकों ने कहा कि बच्चों की शानदार कलाकृतियों में विजेताओं का चयन करना बेहद कठिन रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।