सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ecovillage-1 residents say the system is in shambles, and AOA elections should be held soon.

Noida News: इकोविलेज -1 निवासी बोले, व्यवस्था ध्वस्त,जल्द हो एओए चुनाव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Ecovillage-1 residents say the system is in shambles, and AOA elections should be held soon.
विज्ञापन
- डिप्टी रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन, बताईं समस्याएं
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इकोविलेज-1 में व्यवस्था ध्वस्त हो जाने का आरोप लगा निवासियोें ने एओए चुनाव कराने की मांग डिप्टी रजिस्ट्रार की है। डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार को सौंपे ज्ञापन में निवासियों ने कहा कि सोेसाइटी में 50 से अधिक टावर हैं। आरोप है कि मेंटेनेंस की टीम लगातार लापरवाही बरत रही है। आरोप है कि एओए के गठन की प्रकिया शुरू की गई थी जिसकी रफ्तार बेहद धीमी है। काम नहीं होेने के कारण सोसाइटीवासी परेशान हैं।

निवासी संजय शर्मा ने बताया कि करीब 10 महीने बीत जाने के बाद भी चुनाव अधिकारी की उदासीनता के कारण सदस्यता प्रक्रिया बेहद धीमी बनी हुई है। लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है तथा जो निवासी सदस्य बन चुके हैं उन्हें अभी तक सदस्यता प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किए गए हैं। सोसाइटी में रखरखाव देख रही वाईजी फैसिलिटी प्रबंधन के मनमाने रवैए तथा आर्थिक एवं मानसिक शोषण से निवासी स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन में समयबद्ध तरीके से सदस्यता प्रमाण पत्र जारी करने एवं शीघ्र चुनाव सम्पन्न कराने की मांग रखी गई, जिस पर अधिकारियों द्वारा जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर आरके पांडे, डीके जायसवाल, कमल कुलश्रेष्ठ, विकास शर्मा, एमके महिंद्रा, जीएस तिवारी, हिमांशु गुप्ता, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित अन्य निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed