{"_id":"6a072098ae3795dae40a9a37","slug":"two-theft-arrested-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94782-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल-लैपटॉप चोरी गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल-लैपटॉप चोरी गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 18 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक स्कूटी बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र (27) निवासी नगली वाजिदपुर और जुनैद उर्फ बिट्टू (22) निवासी सहरसा बिहार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम एफएनजी रोड के सर्विस रोड पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे साप्ताहिक बाजारों और घनी आबादी वाली बस्तियों में घूमकर खुले स्थानों पर रखे मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट की रेकी करते थे।चोरी किए गए सामान को वह सस्ते दामों में राह चलते लोगों को बेच देते थे। चोरी में इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी भी अपराध की कड़ी में शामिल है। जिसे पहले 16 जनवरी 2026 को एडवांट गेट नंबर-1 के पास से सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र से चोरी किया गया था। महेन्द्र के खिलाफ महामारी, कानून उल्लंघन और अन्य मामलों में पहले भी केस दर्ज हैं। वहीं जुनैद उर्फ बिट्टू के खिलाफ आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। गिरोह पिछले 10 साल से सक्रिय है।