{"_id":"6a2fca08916020035c036a3c","slug":"mp-tragedy-four-swept-into-son-river-whirlpool-one-body-recovered-three-missing-madhya-pradesh-news-in-hindi-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में हादसा: सोन नदी के भंवर में समाईं चार जिंदगियां, एक का शव मिला, तीन लापता; पिकनिक मनाने आए थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में हादसा: सोन नदी के भंवर में समाईं चार जिंदगियां, एक का शव मिला, तीन लापता; पिकनिक मनाने आए थे सभी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Son River Tragedy: सीधी जिले के भंवरसेन घाट पर पिकनिक मनाने आए चार युवक-युवतियां सोन नदी में नहाते समय डूब गए। रेस्क्यू अभियान में एक युवती का शव बरामद हुआ है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। घटना से परिजनों में मातम पसरा है।
सीधी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के भंवरसेन घाट पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैहर जिले से परिवार और रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने आए चार युवक-युवतियां नदी में नहाते समय गहरे पानी और भंवर की चपेट में आकर डूब गए। देखते ही देखते चारों नदी में समा गए, जिससे घाट पर अफरातफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार गूंज उठी।
कब घटी घटना?
घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा, रामपुर नैकिन थाना पुलिस और खड्डी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढे़ं: भांजा दामाद संग रह रही महिला का खून से लथपथ शव मिला, पति ने लगाया हत्या का आरोप; सुसाइड नोट में ये लिखा
तलाशी अभियान के दौरान एक युवती का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी में तैरता हुआ मिला। शव की पहचान ज्योति सेन (24) निवासी बूढ़ा बाउर, थाना रामनगर, जिला मैहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस और बचाव दल लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। आशंका है कि सभी लोग नदी के गहरे भंवर में फंस गए थे, जिसके कारण वे बाहर नहीं निकल सके।
अभी कौन-कौन लापता?
हादसे में लापता लोगों में सुभी सेन (15) पिता रामदयाल सेन, निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर, नीलू बैस (22) पिता लल्लू बैस, निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर तथा लखन केवट (26) पिता मोहनलाल केवट, निवासी घोगटपुर, जिला राजगढ़ शामिल हैं। भंवरसेन घाट पर हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पिकनिक और स्नान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन नदी के गहरे भंवर और तेज बहाव के कारण यह क्षेत्र बेहद खतरनाक माना जाता है। इस हादसे ने एक बार फिर बिना सुरक्षा इंतजाम के नदी में उतरने के जोखिम को उजागर कर दिया है। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू अभियान जारी है और लापता तीनों की तलाश की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X