सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Blood-soaked body of woman living with nephew-in-law found in kitchen; husband alleges murder

सनसनी: भांजा दामाद संग रह रही महिला का खून से लथपथ शव मिला, पति ने लगाया हत्या का आरोप; सुसाइड नोट में ये लिखा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय सोनाली पटेल का शव किराए के मकान के किचन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह पिछले डेढ़ साल से रिश्ते के भांजा दामाद के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जबकि पति ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।

Blood-soaked body of woman living with nephew-in-law found in kitchen; husband alleges murder
भांजा दामाद सुंदर के साथ लिवइन में रह रही थी सोनाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मकरोनिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में 35 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव उसके किराए के मकान के किचन में मिला है। मृतका करीब डेढ़ साल पहले अपने पति को छोड़कर अपने ही रिश्ते के भांजा दामाद के साथ लिव-इन में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।



किचन में पड़ा था शव, पास मिली रस्सी और कांच के टुकड़े
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सोनाली पटेल (35) के रूप में हुई है। शनिवार रात उसके भांजा दामाद सुंदर पटेल ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। जब पुलिस दीनदयाल नगर स्थित मकान में दाखिल हुई, तो किचन का नजारा खौफनाक था। सोनाली का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और पास ही एक रस्सी पड़ी थी। मृतका के हाथ-पैर में कांच से कटे होने के गहरे निशान थे, जिससे काफी खून बहा था। इसके अलावा सिर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। पूछताछ में सुंदर पटेल ने बताया कि सोनाली उसके साथ इस मकान में किराए से रह रही थी, जबकि इससे पहले वे किसी अन्य इलाके में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो शादियां, दो सुसाइड: पति की मौत के 48 घंटे बाद पत्नी ने दो बच्चों संग खाया जहर, महिला की मौत; बच्चे गंभीर
विज्ञापन


पति का गंभीर आरोप- 'पैसे खत्म हुए तो कर दी हत्या'
रविवार को मृतका के पति खरगराम पटेल और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इंदौर निवासी पति खरगराम ने पुलिस के सामने सुंदर पटेल पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पति खरगराम ने बताया कि हमारी शादी साल 2014 में हुई थी और हमारा एक 9 साल का बेटा भी है। साल 2024 में जब हम काम के सिलसिले में सागर आए थे, तभी भांजे दामाद सुंदर मेरी पत्नी सोनाली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। सोनाली के बैंक खाते में काफी पैसे थे। जब तक पैसे रहे, सुंदर उसे खर्च कराता रहा। पैसे खत्म होने पर उसने सोनाली की हत्या कर दी। पति ने यह भी दावा किया कि घटना से एक दिन पहले सोनाली ने फोन पर रोते हुए कहा था कि वह मर जाएगी, तब उन्होंने उसे समझाते हुए पैसे भिजवाने की बात कही थी, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत की खबर आ गई।

पुलिस का दावा- सुसाइड नोट में बेवफाई का जिक्र
दूसरी ओर, मकरोनिया थाना प्रभारी रविंद्र चौहान का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके से जो सुसाइड नोट जब्त किया गया है, उसमें प्रेम प्रसंग और प्रेमी (सुंदर) की बेवफाई के कारण जान देने की बात लिखी है। पुलिस का अनुमान है कि मृतका ने फांसी लगाने का प्रयास किया और इस दौरान पैर के तलवों में कांच लगने के कारण अत्यधिक खून बह गया।

जांच के दायरे में एक अन्य रिश्तेदार भी
थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस घर में एक अन्य रिश्तेदार का भी आना-जाना था, पुलिस उसकी भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed