सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police is with you at every step, call the helpline number

Noida News: हर कदम पर पुलिस आपके साथ, हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Police is with you at every step, call the helpline number
विज्ञापन
दोस्त पुलिस
Trending Videos

कंपोजिट स्कूल गिझौड़ की छात्राओं ने महिला थाने का किया भ्रमण

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। अगर कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अपने आसपास के लोगों को भी बताएं। ये बातें महिला थाने की प्रभारी संदीपा चौधरी ने दोस्त पुलिस कार्यक्रम में कहीं। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कंपोजिट स्कूल गिझौड़ की 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सबसे पहले महिला थाने का भ्रमण कराया गया। हवालात, ऑफिस से लेकर हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से बातचीत की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की झिझक को तोड़ना है और कानून पर भरोसा बढ़ाना है। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इनमें डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 से लेकर अन्य जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को बताया गया कि अगर कहीं भी किसी तरह की परेशानी हो तो पुलिस से संपर्क करें। बिना झिझक के शिकायत करें। पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंचेगी। शिकायत करने वाली छात्राओं का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
इस मौके पर साइबर क्राइम के बारे में भी बताया गया। एक क्लिक पर आजकल सब कुछ मौजूद है और एक क्लिक से ही आपके बैंक खाते खाली भी हो जाएंगे। इस कारण मोबाइल व कंप्यूटर का इस्तेमाल करने में सावधानी जरूरी है। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गुड टच व बैड टच के बारे में भी बताया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका मोहिनी शर्मा, एसआई जगपाल सिंह, प्रियंका, आरक्षी हिना सैनी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed