{"_id":"6a072382ccf8bbd3aa001c34","slug":"sps-silence-on-spokespersons-statement-is-increasing-tension-mayawati-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94827-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता के बयान पर सपा की खामोशी से बढ़ रहा तनाव: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता के बयान पर सपा की खामोशी से बढ़ रहा तनाव: मायावती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रवक्ता के बयान पर सपा की खामोशी से बढ़ रहा तनाव : मायावती
- सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान को बताया अभद्र
- बसपा प्रमुख ने कहा, पुलिस की ओर से मामला दर्ज करने के बाद भी तूल पकड़ रहा
फोटो - बसपा प्रमुख मायावती।
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बसपा प्रमुख मायावती ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण समाज को लेकर दिए बयान को अभद्र और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा की है। उनका कहना है कि अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान पर सपा की चुप्पी इस मामले को और गंभीर बना रही है। इससे मामला तूल पकड़ रहा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। उनका कहना है कि ब्राह्मण समाज को बसपा ने हमेशा सम्मान दिया। ब्राह्मण समाज उनके लिए यूज एंड थ्रो भी नहीं है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बसपा प्रमुख ने अपनी बात शुक्रवार को रखी। उनका कहना है कि सपा प्रवक्ता की ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारी आक्रोश उपजा है। इस बयान की तीव्र निन्दा स्वाभाविक ही है। इस विवाद के फलस्वरूप पुलिस की ओर से मुक़दमा दर्ज किये जाने के बाद भी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। संकीर्ण जातिवादी राजनीति करने वाली सपा के नेतृत्व की इस मामले को लेकर ख़ामोशी से भी मामला और अधिक गंभीर हुआ है। सपा प्रवक्ता के गैर-ज़िम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदर-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। इसे गंभीरता से लेते हुये सपा मुखिया को तत्काल संज्ञान में लेकर ब्राह्मण समाज से क्षमा मांगने के साथ पश्चाताप जाहिर करना चाहिए।
बसपा प्रमुख का कहना है कि इस ताजा प्रकरण से लोगों की नजर में साबित हो रहा है कि सपा का खासकर दलितों, अति-पिछड़ों व मुस्लिम समाज की तरह ब्राह्मण समाज विरोधी जातिवादी चाल व चरित्र बदला नहीं है। बल्कि और ज़्यादा गहरा ही हुआ है। ब्राह्मण समाज के प्रति वर्तमान सरकार के रवैयों को लेकर भी ज़बरदस्त नाराज़गी देखने को मिल रही है। वह भी किसी से छिपा हुआ नहीं है। बसपा की ओर से सर्वसमाज की तरह ब्राह्मण समाज को भी पार्टी व सरकार में भी भरपूर आदर-सम्मान देने के साथ-साथ हर स्तर पर उन्हें उचित भागीदारी दी गयी है।
Trending Videos