सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfdg

Noida News: दो साल में 5900 करोड़ से अधिक की सरकारी जमीन कराई मुक्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
dfgfdg
विज्ञापन
भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, दो साल में 5900 करोड़ से अधिक की सरकारी जमीन कराई मुक्त

- पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बताया गया, तीनों जोन में दो साल में हुई कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने दो वर्षों में भू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2025 और 2026 में सरकारी और प्राधिकरण की 5900 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 13 लाख 25 हजार 960 वर्ग गज जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि कमिश्नरेट पुलिस ने सरकारी और प्राधिकरण की जमीन को भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों से मुक्त कराने का अभियान चला रखा है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। यह कार्रवाई तीनों जोन में की गई है। इनमें सेंट्रल नोएडा जोन में करीब 8 लाख 89 हजार 127 वर्ग गज जमीन खाली कराई गई, जिसकी कीमत लगभग 5,009 करोड़ 68 लाख रुपये है। ग्रेटर नोएडा जोन में 4 लाख 21 हजार 833 वर्ग गज जमीन से कब्जा हटवाया गया। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 836 करोड़ 27 लाख रुपये बताई गई है। वहीं नोएडा जोन में भी पुलिस और प्राधिकरण की संयुक्त कार्रवाई में 15 हजार वर्ग गज जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इसकी कीमत करीब 58 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप यह अभियान चलाया गया है। अवैध कब्जों के कारण सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों में बाधा आ रही थी। कई जगहों पर भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया था। अभियान के दौरान ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed