सब्सक्राइब करें

Live

PM Modi Slovakia Visit Live: स्लोवाकिया पहुंचे पीएम, भारत-स्लोवाकिया संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 15 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

PM Modi Slovakia Visit News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत रविवार को स्लोवाकिया पहुंचे। इस दौरान वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के स्लोवाकिया दौरे से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए इस पेज पर बने रहे....

PM Modi Slovakia Visit Live Updates: Talks with President Pellegrini, PM Fico & Business Leaders Meet in hindi
स्लोवाकिया पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:25 AM, 15-Jun-2026

ब्रातिस्लावा: पारंपरिक स्वागत और सांस्कृतिक झलक से प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन

पीएम मोदी ने ब्रातिस्लावा आगमन के दौरान स्लोवाकिया के म्यावा क्षेत्र के प्रसिद्ध बाल लोक-नृत्य समूह ‘कोपानिसियारिक’ द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया। यह प्रस्तुति वहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।



उनके आगमन पर उनका स्वागत पारंपरिक रीति के अनुसार रोटी और नमक (Bread and Salt) के साथ किया गया, जो स्लोवाकिया की गहरी सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।



स्लोवाक संस्कृति में रोटी और नमक का स्वागत अतिथि-सत्कार, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। इसमें रोटी समृद्धि और जीवन-निर्वाह का संकेत देती है, जबकि नमक मित्रता, मूल्य और सुरक्षा का प्रतीक होता है। यह परंपरा स्लाविक संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई है और अतिथियों के प्रति सम्मान तथा अपनत्व व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
02:05 AM, 15-Jun-2026

संगीत प्रस्तुति के साथ हुआ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

ब्रातिस्लावा स्थित अपने होटल पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक आध्यात्मिक प्रस्तुति भी देखी, जिसे स्लोवाकिया के संगीत समूह महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्लोवाकिया के प्रसिद्ध सांस्कृतिक समूह ल्यूक्निका एन्सेम्बल ने वंदे मातरम की मनमोहक प्रस्तुति भी दी।
 
 
01:57 AM, 15-Jun-2026

PM Modi Slovakia Visit Live: स्लोवाकिया पहुंचे पीएम, भारत-स्लोवाकिया संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को स्लोवाकिया पहुंच गए। यहां वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे और व्यापार जगत के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद इस देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, "यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और गहरा करने और सहयोग के नए अवसर तलाशने का अवसर प्रदान करती है। मैं राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ होने वाली उत्पादक बैठकों के लिए उत्सुक हूं।"

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले फ्रांस की यात्रा पर थे, जहां उन्होंने नीस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। फ्रांस दौरे के बाद अब वे स्लोवाकिया पहुंचे हैं, जहां उनकी दो दिवसीय यात्रा निर्धारित है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed