सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   aircraft crashed in US state of Missouri 12 passengers were reported killed

Plane Crash: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 की मौत; स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री

पीटीआई, मिसौरी Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 15 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए उड़ान भर रहे एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास हुआ, जहां विमान गिरने के बाद आग लग गई। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा आग पर काबू पाया, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका।

aircraft crashed in US state of Missouri 12 passengers were reported killed
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई। मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने एक बयान में कहा कि उसके जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं और बटलर पुलिस विभाग तथा बेट्स काउंटी शेरिफ कार्यालय की सहायता कर रहे हैं। दुर्घटना बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के निकट हुई। बटलर शहर कैनसस सिटी से लगभग 65 मील दक्षिण में स्थित है।

मिसौरी हाईवे पेट्रोल के सार्जेंट जस्टिन इविंग ने बताया कि विमान स्काइडाइविंग के लिए लोगों को ऊपर ले जा रहा था। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया है। इविंग ने कहा कि दुर्घटना के कुछ ही समय बाद राहत एवं बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन उन्होंने घटनास्थल को "बेहद भयावह" बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डे के पास हुई दुर्घटना
उन्होंने कहा, "विमान हवाई अड्डे से सटे एक खेत में गिरा था, लेकिन एहतियात के तौर पर सड़क को भी बंद किया जा रहा है।" उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) करेगा। दुर्घटनाग्रस्त विमान पैसिफिक एयरोस्पेस 750एक्सएल मॉडल का था। यह एकल इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जिसका उपयोग स्काइडाइविंग के लिए व्यापक रूप से किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल माल ढुलाई, हवाई सर्वेक्षण और मेडिकल इवैक्यूएशन उड़ानों में भी किया जाता है।

विज्ञापन

यह विमान एक बार में 17 स्काइडाइवर्स को ले जाने में सक्षम है और छोटी रनवे से भी उड़ान भर सकता है तथा उतर सकता है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के रिकॉर्ड के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान का निर्माण वर्ष 2010 में हुआ था। इविंग ने बताया कि यह छोटा हवाई अड्डा करीब 30 विमानों को सेवा देता है। इनमें सभी निजी स्वामित्व वाले विमान हैं, जिनमें फसल छिड़काव करने वाली कंपनियों और स्काइडाइविंग संचालकों के विमान भी शामिल हैं।

मृतकों के बारे में सामने नहीं आ पाई अब तक कोई जानकारी
उन्होंने कहा कि बटलर शहर की आबादी लगभग 4,300 है, जबकि बेट्स काउंटी में करीब 17,000 लोग रहते हैं। फिलहाल मृतकों की उम्र और उनके गृह नगरों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।इस क्षेत्र में स्काइडाइविंग कंपनियां आमतौर पर साल में आठ से नौ महीने तक संचालन करती हैं। सीजन प्रायः मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शुरू होता है और अक्टूबर या नवंबर तक चलता है।

स्काइडाइव कैनसस सिटी में फोन उठाने वाले एक व्यक्ति ने एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाता से इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed