सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu three year old girl physical assault by migrant worker political tension arise

Tamil Nadu: तमिलनाडु में तीन साल की बच्ची से दरिंदगी, अप्रवासी मजदूर की करतूत पर सियासी उबाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 Jun 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म को लेकर राज्य में भारी आक्रोश है। आरोपी प्रवासी मजदूर है और इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों ने सत्ताधारी दल टीवीके को आड़े हाथों ले लिया है। 

tamil nadu three year old girl physical assault by migrant worker political tension arise
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है, जिसे लेकर राज्य में सियासी उबाल आ गया है। दरअसल दुष्कर्म के बाद बच्ची की मौत हो गई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बिहार के एक प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित परिवार भी बिहार का ही है और गुम्मिडीपुंडी के एक औद्योगिक क्षेत्र में रहता है। 


क्या है मामला
रविवार को बच्ची घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची आरोपी को पहचानती थी। आरोपी बिस्कुट का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था और सुनसान जगह ले जाकर उससे दरिंदगी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एक स्थानीय महिला ने बताया कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में एक महिला शौच के लिए गई तो उसे झाड़ियों में बच्ची लावारिस हालत में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब बच्ची की मौत के बाद हत्या की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। 
विज्ञापन


टीवीके सरकार घिरी
यह घटना ऐसे समय घटी है, जब राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराध बढ़ने का दावा किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी महिला सुरक्षा अहम मुद्दा था। मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने घटना को लेकर सत्ताधारी टीवीके पर निशाना साधा है। डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि सरकार को इन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सजा कड़ी होनी चाहिए। यह एक सामाजिक मुद्दा है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के कई मामलों में तो टीवीके के कार्यकर्ता और नेताओं के नाम सामने आए हैं।  

दिनाकरन ने सीएम विजय पर साधा निशाना
अम्मा मक्कल मुनेत्र कजगम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने तमिलनाडु में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की आलोचना की है। दिनाकरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि विकास कार्यों को लागू करने के लिए समय मांगना तो ठीक हो सकता है, लेकिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए सरकार को तुरंत और युद्धस्तर पर कदम उठाने चाहिए। 

दिनाकरन ने सवाल किया कि जनता से कब तक ऐसे भयानक अपराध सहने की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि सख्त कार्रवाई का वादा करने वाले फिल्मी और आक्रामक डायलॉग बोलने के बजाय मुख्यमंत्री को इन बार-बार हो रहे अत्याचारों के लिए ठोस जवाब देने और जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed