{"_id":"6645b8272794f6e54c04364d","slug":"dead-body-of-man-was-found-hanging-in-mahasamund-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या?: फंदे पर लटका मिला शख्स, पास में पड़ी थी शराब की बोतल और दो गिलास; उठ रहे कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या?: फंदे पर लटका मिला शख्स, पास में पड़ी थी शराब की बोतल और दो गिलास; उठ रहे कई सवाल
Thu, 16 May 2024 01:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 16 May 2024 01:10 PM IST
सार
महासमुंद जिले में एक शख्स का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मौके पर शराब की खाली बोतल, दो डिस्पोजल और चखना भी मिला है। मौके पर एएसपी और कोमाखान थाना पुलिस मौजूद है। शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासमुंद जिले में बिंद्रावन के खेत में एक शख्स का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक के चेहरे पर जलने के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल के पास एक कार खड़ी मिली है। कार को देखकर ऐसा लगता है कि उसमें तोड़फोड़ की गई है। मौके पर शराब की खाली बोतल, दो डिस्पोजल और चखना भी मिला है। शव की शिनाख्त मनोज तिवारी (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी भोथा गांव का रहने वाला था। वह धान खरीदी केंद्र कसेकेरा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद में कार्यरत था। मौके पर एएसपी और कोमाखान थाना पुलिस मौजूद है। शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन