पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Arun Sao went out on a scooter, inspected development works of Bilaspur before rains

Raipur News: स्कूटी पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बरसात से पहले बिलासपुर के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Sun, 28 Jun 2026 04:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 28 Jun 2026 04:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रविवार को स्कूटी से बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया।

विज्ञापन
Deputy CM Arun Sao went out on a scooter, inspected development works of Bilaspur before rains
स्कूटी पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रविवार को स्कूटी से बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मंगल में एसटीपी, सड़क निर्माण कार्य, बिलासपुर कन्वेंशन सेंटर, राम सेतु एवं अशोक नगर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए। उन्होंने जिन कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है, उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना उपलब्ध हो।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अरपा नदी के प्रदूषण पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 70 नालों का पानी सीधे अरपा नदी में गिर रहा है, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 250 करोड़ रुपए की एसटीपी योजना तैयार की गई है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि योजना का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि जल्द स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि बिलासपुर में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम की अधोसंरचना योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed