{"_id":"6a4227918961f91cba072600","slug":"two-youths-were-crushed-by-a-truck-after-colliding-with-a-pickup-two-died-and-one-was-seriously-injured-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4446892-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"NH-43 पर पीछे से आई मौत: सरगुजा में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौके पर ही गई जान; चालक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NH-43 पर पीछे से आई मौत: सरगुजा में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौके पर ही गई जान; चालक हुआ फरार
Mon, 29 Jun 2026 02:00 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:00 PM IST
सार
सरगुजा में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद पिकअप और ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गए।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर लालमाटी घाट में हुए इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। ग्राम मानपुर निवासी नान्हू (30), जयप्रकाश (35) और अकलसाय (25) एक ही बाइक पर थे।
विज्ञापन
वे पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कापू गांव से दशकर्म कार्यक्रम की सूचना देकर लौट रहे थे। शांतिपारा और बतौली के बीच लालमाटी घाट में यह हादसा हुआ। नान्हू और जयप्रकाश के सिर ट्रक के पहिए के नीचे आने से उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहा अकलसाय सड़क किनारे गिरने से गंभीर घायल हुआ। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हेलमेट ने बचाई जान
पुलिस के अनुसार, घायल अकलसाय ने हेलमेट पहन रखा था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई। पीछे बैठे नान्हू और जयप्रकाश ने हेलमेट नहीं पहना था। सड़क पर गिरने के बाद ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। यह घटना हेलमेट के महत्व को दर्शाती है।
फरार चालकों की तलाश जारी
हादसे के बाद पिकअप और ट्रक चालक अपने वाहनों सहित फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अज्ञात वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। बतौली पुलिस ने अज्ञात पिकअप और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।