पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two buses crash in Mohi Ghat within 10 minutes: Over 22 passengers injured, 6 seriously referred to Nagpur

MP: एमपी के मोहिघाट में 10 मिनट के भीतर दो बसें हादसे का शिकार, 22 से ज्यादा यात्री घायल; छह गंभीर नागपुर रेफर

Mon, 29 Jun 2026 01:16 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/पांढुर्णा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/पांढुर्णा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 01:16 PM IST
सार

पांढुर्णा के मोहि घाट में सोमवार सुबह कुछ ही मिनटों के अंतराल में दो यात्री बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में 22 से अधिक यात्री घायल हुए, जबकि 15 से ज्यादा लोग बसों में फंस गए। गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Two buses crash in Mohi Ghat within 10 minutes: Over 22 passengers injured, 6 seriously referred to Nagpur
हादसे में 22 से अधिक यात्री हुए घायल, मौके की तस्वीर।

विस्तार

छिंदवाड़ा से लगे पांढुर्णा के मोहि घाट पर सोमवार को हुए दोहरे सड़क हादसे ने यात्रियों में दहशत फैला दी। घाट के खतरनाक मोड़ और ढलान पर कुछ ही मिनटों के अंतराल में दो यात्री बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में 22 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि 15 से ज्यादा लोग बसों के भीतर फंस गए थे। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों बसें भोपाल और इंदौर से यात्रियों को लेकर पांढुर्णा की ओर आ रही थीं। सुबह के समय क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। इसी दौरान मोहि घाट के ढलान वाले हिस्से में पहले एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। कुछ ही मिनट बाद दूसरी बस भी हादसे का शिकार हो गई। लगातार दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
विज्ञापन


बसों में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर निकाला
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण, राहगीर और पुलिस मौके पर पहुंच गए। कई यात्री बसों के भीतर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए बसों के शीशे तोड़े और दरवाजे खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस और बचाव दल ने संयुक्त रूप से राहत कार्य चलाया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ-पैर टूटे, सिर में आई गंभीर चोटें
घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से पांढुर्णा सिविल अस्पताल सहित आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार कई यात्रियों के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया। अस्पताल में घायलों के परिजन भी बड़ी संख्या में पहुंच गए।

घायल यात्री बोला- सड़क पर फैला था ऑयल, बारिश से बढ़ी फिसलन
हादसे में घायल अशफाक खुर्शीद ने बताया कि दुर्घटना के समय बारिश हो रही थी और सड़क पर ऑयल फैला हुआ था। इससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई थी। चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी सड़क पर ऑयल और बारिश के कारण बढ़ी फिसलन को दुर्घटना की बड़ी वजह बताया।

ये भी पढ़ें- MP: छिंदवाड़ा में कमलनाथ के 'लापता विधायक' वाले पोस्टर से गरमाई सियासत, भाजपा ने गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं


कुछ देर के लिए थम गया यातायात
दुर्घटना के बाद मोहि घाट मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर दोनों बसों के क्षतिग्रस्त होकर खड़े रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन बुलाकर बसों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सड़क पर फैले ऑयल, बारिश के कारण बढ़ी फिसलन और वाहन पर नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने बारिश के मौसम में घाट मार्गों पर वाहन सावधानी से चलाने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed