पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara politics hot with posters of 'missing MLA': BJP attacks Kamal Nath in Jaitpur

MP: छिंदवाड़ा में कमलनाथ के 'लापता विधायक' वाले पोस्टर से गरमाई सियासत, भाजपा ने गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं

Mon, 29 Jun 2026 08:23 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 08:23 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के ग्राम जैतपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक कमलनाथ को लेकर लगाए गए 'लापता विधायक' वाले पोस्टर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गए हैं। पोस्टरों में क्षेत्र की समस्याओं और कमलनाथ की कथित अनुपस्थिति को मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने उन्हें घेरा है, जिससे जिले की सियासत गरमा गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Chhindwara politics hot with posters of 'missing MLA': BJP attacks Kamal Nath in Jaitpur
MP Politics: कमलनाथ के खिलाफ पोस्टरबाजी, पेयजल संकट और विकास को बनाया मुद्दा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा की राजनीति में सोमवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम जैतपुर में विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बन गए।
विज्ञापन


गांव में कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में कमलनाथ को लापता विधायक बताते हुए उनके क्षेत्र में नहीं आने और जनता की समस्याओं से दूरी बनाने के आरोप लगाए गए हैं। पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और भाजपा-कांग्रेस के बीच एक बार फिर जुबानी जंग शुरू होने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पोस्टरों में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन विधायक कमलनाथ जनता के बीच दिखाई नहीं दे रहे हैं। खासकर पेयजल संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरी व्यवस्थाएं और बारिश की कमी के कारण बढ़ती परेशानियों को लेकर भाजपा ने कमलनाथ को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के संकट को बनाया मुद्दा
भाजपा नेताओं का कहना है कि जिले के कई हिस्सों में जलसंकट गहराने लगा है। बारिश का इंतजार कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। कई गांवों में लोग पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन क्षेत्र के विधायक होने के बावजूद कमलनाथ इस मुद्दे पर सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। भाजपा का दावा है कि जनता की आवाज उठाने और क्षेत्रीय समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पोस्टर लगाए गए हैं।

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का राजनीतिक संदेश
छिंदवाड़ा लंबे समय से कमलनाथ और कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में उनके ही विधानसभा क्षेत्र में लापता विधायक के पोस्टर लगना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह केवल पोस्टर नहीं बल्कि भाजपा का एक राजनीतिक संदेश है, जिसके जरिए वह यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि अब कांग्रेस का प्रभाव कमजोर पड़ रही है और जनता जवाब मांग रही है।

ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बने पोस्टर
जैतपुर और आसपास के क्षेत्रों में पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ग्रामीणों के बीच भी इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए।

लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी राजनीतिक सक्रियता
लोकसभा चुनाव के बाद छिंदवाड़ा की राजनीति में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भाजपा जिले में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस अपने परंपरागत वोट बैंक को बचाए रखने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में पोस्टर वार को आगामी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- इंदौर हाशिए पर: पांच साल पहले मास्टर प्लान की मियाद खत्म, मेट्रोपॉलिटन सिटी के चक्कर में अब तक नया नहीं आया


आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
पोस्टर लगाए जाने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे जनता की भावना बताया है, जबकि कांग्रेस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

फिलहाल जैतपुर में लगे इन पोस्टरों ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। भाजपा ने जहां इसे जनता की आवाज बताया है, वहीं कांग्रेस समर्थक इसे सस्ती राजनीति और प्रचार हासिल करने की कोशिश करार दे रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस पूरे मामले पर कमलनाथ या कांग्रेस संगठन की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Photo Title

पोस्टर हाथ में लिए हुए ग्रामीण एक समूह चित्र में।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed