पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vivekananda's video without uniform also became popular, garnering 15 million views in 10 hours.

MP: सस्पेंड होने के बाद नहीं रुके विवेकानंद, बिना वर्दी वाले वीडियो भी छाए; यातायात जागरूकता अभियान सतत जारी

Mon, 29 Jun 2026 01:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 01:29 PM IST
सार

वर्दी गई, लेकिन ट्रैफिक ज्ञान नहीं। शहडोल के निलंबित प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी ने बिना वर्दी के नया वीडियो जारी कर लोगों को इंडिकेटर इस्तेमाल करने की सलाह दी और मुस्कुराते हुए कहा कि अब मुझे रोकने का अधिकार नहीं रह गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Vivekananda's video without uniform also became popular, garnering 15 million views in 10 hours.
विवेकानंद तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के यातायात शाखा के सस्पेंड प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी एक बार फिर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बिना वर्दी के सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया, जिसमें वाहन चलाते समय इंडिकेटर के सही उपयोग की जानकारी देते हुए आखिर में कहते हैं कि जाइए..जाइए अब हम नहीं रोकेंगे।
विज्ञापन


अब रोकने का अधिकार नहीं रह गया। लेकिन नियम बताने का अधिकार रह गया है, वो जिंदगी भर हम बताएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

10 घंटे में 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो को महज 10 घंटे में 1.5 करोड़ से अधिक बार देखा गया। बाद में इसके व्यूज बढ़कर करीब 2.1 करोड़ (21 मिलियन) तक पहुंच गए। विवेकानंद तिवारी लंबे समय से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते रहे हैं और उनके वीडियो लगातार लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंचते रहे हैं।
विज्ञापन


सस्पेंशन के बाद दिया इस्तीफा
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने विवेकानंद तिवारी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने विभाग को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया, हालांकि अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पूरे देश में फैलाएंगे जागरूकता
विवेकानंद तिवारी का कहना है कि वह पूरे भारत भ्रमण का संकल्प लेकर निकलेंगे। उनका उद्देश्य देश के अलग-अलग शहरों और जिलों में जाकर बिना वर्दी के भी यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उनका कहना है कि वर्दी भले न हो, लेकिन सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- MP: छिंदवाड़ा में कमलनाथ के 'लापता विधायक' वाले पोस्टर से गरमाई सियासत, भाजपा ने गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं


जांच भी जारी
सूत्रों के अनुसार, विभाग ने विवेकानंद तिवारी की पत्नी की आय से जुड़े मामलों की भी जांच शुरू की है। यह जांच यातायात प्रभारी संजय जायसवाल को सौंपी गई है। हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर बड़ी लोकप्रियता
विवेकानंद तिवारी के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 33 लाख, फेसबुक पर 65 लाख और यूट्यूब पर 87 लाख फॉलोअर्स हैं, जिसके चलते उनके वीडियो तेजी से वायरल होते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed