पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ambala Murder: गर्दन, छाती और हाथों पर वार, लापता महिला का कत्ल, मकान में खड़ी कार में ऐसे हाल में थी लाश

Mon, 29 Jun 2026 01:15 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 29 Jun 2026 01:15 PM IST
सार

अंबाला में लापता महिला की हत्या का मामला सामाने आया है। मकान में खड़ी कार से महिला का शव मिला है। गर्दन, छाती और हाथों पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। एक दिन पहले अस्पताल में बीमार मां के लिए नारियल पानी लेने के बाद महिला लापता हुई थी।

विज्ञापन
Missing woman murdered in Ambala; body found in car parked at house
ambala murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एक दिन पहले लापता हुईं अंबाला सिटी के सेक्टर-8 निवासी मनिंद्र कौर की हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार सुबह आठ बजे गोबिंदगढ़ गांव के एक मकान में खड़ी स्विफ्ट कार में मिला। महिला की गर्दन, छाती व दोनों हाथों पर धारदार हथियार के निशान मिले। जिस मकान व गाड़ी में शव मिला है उसका मालिक लापता है। 


थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि इस मामले में हत्या की धारा 103 जोड़कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की ओर से किए गए पोस्टमार्टम में सामने आया कि शव कुछ ही घंटों पुराना था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। महिला के लापता होने पर 27 जून को बलदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 

पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर देख रही है लेकिन अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 27 जून को मनिंद्र कौर के लापता होने पर मॉडल टाउन चौकी में मृतका के भाई सुखबीर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 
 
Missing woman murdered in Ambala; body found in car parked at house
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखबीर ने बताया था कि उनकी माता सरजिंद्र कौर बीमार हैं और 23 जून से सिटी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बहन मनिंद्र कौर अस्पताल में मां की तीमारदारी के लिए रुकी थी। 27 जून की दोपहर करीब 12:10 बजे मनिंद्र कौर नीचे नारियल पानी लेने के लिए गई लेकिन वापस नहीं आई।
Missing woman murdered in Ambala; body found in car parked at house
कार में मिला चाकू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार मालिक की मां ने देखा था शव
नग्गल थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि गोविंदगढ़ में एक महिला व उनका बेटा मनिंद्र सिंह रहता है। उसकी मां सुबह के समय घर पर काम कर रही थी तो उसकी नजर गाड़ी पर पड़ी। तभी अपने रिश्तेदारों को बुलाकर पुलिस को सूचित करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Missing woman murdered in Ambala; body found in car parked at house
थैले में मिली महिला की सैंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों का कहना था कि रात के समय बेटा मनिंद्र सिंह गाड़ी लेकर आया था और अपनी बाइक लेकर चला गया था। तभी से फोन नंबर बंद आ रहा था। सुबह 10 बजे घर में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास खड़ी बेटे की कार पर नजर पड़ी थी।
 
विज्ञापन
Missing woman murdered in Ambala; body found in car parked at house
जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार से बरामद हुआ चाकू, पिछली सीट पर पड़ा था शव
बलदेव नगर व नग्गल थाने की पुलिस सहित फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर काले रंग की स्विफ्ट कार खड़ी थी। जब कार खोलकर देखा तो खून से लथपथ शव पिछली सीट पर पड़ा था। पुलिस को पास से कुछ दस्तावेज सहित एक फोल्डिंग वाला चाकू और दो महिला सैंडल भी मिले। पुलिस ने सभी सबूत जुटाकर मनिंद्र की तलाश शुरू कर दी है ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट से सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed