{"_id":"6a4180a594edd4de7f080961","slug":"youths-body-found-in-neighbors-house-murder-fir-lodged-against-nine-people-ambala-news-c-36-1-sknl1017-165461-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पड़ोसी के मकान में मिला युवक का शव, 9 पर हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पड़ोसी के मकान में मिला युवक का शव, 9 पर हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
बराड़ा के इस मकान में मिला था मृतक राहुल का शव: सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परिजन बोले- राहुल की आंख व कान से बह रहा था खून, रात को बुलाकर ले गए थे कुछ युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। वाल्मीकि मंदिर के निकट पड़ोसी के मकान में राहुल (26) का शव मिला है। पड़ोसी मकान मालिक का बेटा ही मृतक के परिजनों को मौत की सूचना देकर भाग गया। पुलिस ने 9 युवकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बराड़ा थाना प्रभारी राम करन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। युवक के साथ रहने वाले अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
बराड़ा थाना पुलिस को दी गई तहरीर में गौरव कुमार ने बताया कि शनिवार रात को उसके छोटे भाई राहुल को गांव के ही इसरार, नसीब और नसीम घर पर बुलाने आए तो उनकी माता महिन्द्र कौर व बहन ने मना कर दिया लेकिन कुछ देर बाद आने की बात कहकर वह राहुल को साथ ले गए। सुबह शाहिद ने उन्हें बताया कि राहुल सलमान अली के चौबारे में मृत अवस्था में पड़ा है। वह राहुल को देखने वहां पहुंचा तो देखा कि राहुल की आंखें फूटी हुई थी और नाक-कानों से खून बह रहा था। उसके शरीर पर टीशर्ट नहीं थी और गर्दन मुड़ी हुई थी। पुलिस ने इसरार, नसीब, नसीम सहित 9 पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मृतक का भाई बोला- एक दिन पहले मुहल्ले के युवकों के साथ गया था राहुल
मृतक राहुल के बड़े भाई गौरव ने कहा कि राहुल अविवाहित था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। वह 27 जून की रात करीब 9:30 बजे घर पर था। मुहल्ले के कुछ युवक उसे अपने साथ ले गए थे। उसके बाद वह पूरी रात नहीं लौटा। परिजन रातभर उसकी राह देखते रहे और तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। सुबह सूचना मिली कि वह आरोपियों के मकान में ही मृत पड़ा था।
विज्ञापन
गांव में पुलिस तैनात
राहुल की अचानक मौत होने से परिवार में गम का माहौल है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात है। भाई गौरव ने बताया कि वह नगर पालिका में कार्यरत है। पिता का देहांत हो चुका है। पड़ोस में ही आरोपी के घर पहुंचे तो वहां पर सीढि़यों व रसोई में भी खून के दाग मिले हैं। उधर, पुलिस ने बताया कि जिस मकान में राहुल का शव मिला है, उसमें एक किरायेदार रहता है। रात को राहुल व उसके दोस्त आए थे। उसके बाद झगड़े की उसे आवाज सुनाई नहीं दी। सुबह उठकर देखा तो राहुल का शव मिला था। मृतक के भाई गौरव ने जिन आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया है, उनमें से एक आरोपी का पूरा परिवार नशे के मामले में जेल जा चुका है। इसी परिवार के पुराने मकान में राहुल का शव मिला है। जबकि आरोपी अपने परिवार के साथ अपने दूसरे मकान में रहता है। वो जमानत पर है।