पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers were apprised of the nuances and importance of AI.

Ambala News: शिक्षकों को एआई के महत्व की समझाईं बारीकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers were apprised of the nuances and importance of AI.
नारायणगढ़ के डीएवी स्कूल में कार्यशाला समापन के दौरान मौजूद ​शिक्षक। प्रवक्ता - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सिलेंस, नई दिल्ली के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला में अंबाला जोन के विभिन्न डीएवी स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। इस शिक्षकों को एआई के महत्व की बारीकियां समझाईं गईं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी सीएमसी के ऑनरेरी ट्रेजरर डॉ. एमसी शर्मा और एआरओ डॉ. विकास कोहली मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने अंग्रेजी में स्टोरी टेलिंग, सोशल साइंस में जियो पॉलिटिक्स, ईईडीपी में बाल मनोविज्ञान और आईसीटी में भविष्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व पर शिक्षकों को बारीकियां समझाईं।
विज्ञापन


डॉ. एमसी शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से जोड़ती हैं। इससे शिक्षा का स्तर और अधिक प्रभावी होता है। डॉ. राठी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद ये शिक्षक अब सीबीएसई स्तर पर भी अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इस दौरान यमुनानगर, सढौरा व जगाधरी सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed