पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Balwant becomes President and Amar General Secretary of Shri Yadav Sabha.

Ambala News: श्री यादव सभा के प्रधान बने बलवंत और अमर महासचिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Balwant becomes President and Amar General Secretary of Shri Yadav Sabha.
अंबाला छावनी में श्री यादव सभा चुनाव में विजयी प्रत्या​शियों के साथ खुशी साझा करते ​परिजन व सगे - फोटो : photo
- बलवंत को 68 तो प्रतिद्वंद्वी रघुवीर सिंह यादव को मिले 29 मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। श्री यादव सभा छावनी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार को चुनाव हुए। इन चुनावों में बलवंत यादव को प्रधान चुना गया है। वहीं अमर यादव महासचिव और मोहन यादव कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। चुनाव यादव धर्मशाला में निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मतपत्र से कराए गए। यादव समाज के सदस्यों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए बलवंत यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी रघुवीर सिंह यादव को बड़े अंतर से हराया। बलवंत यादव को 68 वोट मिले जबकि रघुवीर सिंह यादव को 29 मत प्राप्त हुए।
महासचिव पद पर अमर यादव ने रमेश यादव को पछाड़ते हुए एकतरफा जीत हासिल की। अमर यादव को 73 वोट मिले और रमेश यादव 23 मतों पर ही सीमित रहे। कोषाध्यक्ष पद पर मोहन यादव ने बाजी मारी। मोहन यादव को 69 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रामबरन यादव को 27 मत मिले।
विज्ञापन


प्रमुख पदों पर भारी जीत
बलवंत यादव ने प्रधान पद पर 39 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। अमर यादव ने महासचिव पद पर 50 वोटों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की। मोहन यादव ने भी कोषाध्यक्ष पद पर 42 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इन परिणामों ने समाज में नए नेतृत्व के प्रति स्पष्ट जनादेश दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान
जीत के बाद यादव समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। समाज के व्यक्तियों ने तीनों विजयी प्रत्याशियों को पगड़ी पहनाई। उन्हें माला और पटका डालकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता और एकजुटता की झलक देखने को मिली। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed