पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Why Did India Crash Out of the Women's T20 World Cup? 6 Biggest Reasons Explained

Explainer: जिसका डर था, वही हुआ! महिला T20 विश्वकप से टीम इंडिया आखिर क्यों हुई बाहर? ये रहे छह सबसे बड़े कारण

Mon, 29 Jun 2026 01:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Jun 2026 01:34 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम का टी20 विश्व कप अभियान कई कमजोरियों की वजह से खत्म हुआ। बल्लेबाजी रणनीति, तेज गेंदबाजी की नाकामी, खराब फील्डिंग, गलत टीम संयोजन, डेथ ओवरों की कमजोर गेंदबाजी और बड़े मैचों में दबाव नहीं झेल पाने जैसी कमियों ने सेमीफाइनल की उम्मीदें तोड़ दीं।

विज्ञापन
Why Did India Crash Out of the Women's T20 World Cup? 6 Biggest Reasons Explained
महिला टी20 विश्वकप 2026 - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का टी20 विश्वकप में सफर खत्म हो गया। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हार ने भारत के सफर को रोक दिया। टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। महिला टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज रहीं। अब टीम इंडिया की हार के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। खासतौर पर पिछले साल वनडे विश्वकप जीतने के बाद टीम इंडिया से काफी उम्मीदें थीं। 

विज्ञापन





भारतीय महिला टीम के पास अनुभवी बल्लेबाज, विश्व स्तरीय स्पिन आक्रमण और बड़े मंच का अनुभव था, लेकिन आधुनिक टी20 क्रिकेट की सबसे अहम जरूरतें, आक्रामक रणनीति, प्रभावी तेज गेंदबाजी, दमदार फील्डिंग और दबाव में सही फैसले, पूरे टूर्नामेंट में कमजोर साबित हुईं। यही कारण रहा कि भारत अच्छी शुरुआत और कुछ जीत के बावजूद सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका। आइए भारतीय महिला टीम के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाने के छह कारणों पर नजर डालते हैं...

विज्ञापन

Why Did India Crash Out of the Women's T20 World Cup? 6 Biggest Reasons Explained
हरमनप्रीत कौर और अमोल मजूमदार - फोटो : PTI

1. बड़े मुकाबलों में रणनीति ही उलटी पड़ गई
कोच अमोल मजूमदार और कप्तान हरमनप्रीत कौर दोनों ने स्वीकार किया कि टीम को अपनी टी20 रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जबकि उसी पिच पर रन बनाना आसान नहीं था। 170 रन को टीम ने पर्याप्त माना, लेकिन इससे ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य का स्पष्ट अंदाजा मिल गया। दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव आ गया कि वे मजबूत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के खिलाफ इस स्कोर का बचाव करें। अनुभवी बल्लेबाजी क्रम पर दबाव कम करने की कोशिश आखिरकार टीम के खिलाफ चली गई।

2. तेज गेंदबाजी पूरे टूर्नामेंट में सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई
स्पिनरों ने लगातार विकेट निकाले, लेकिन तेज गेंदबाज लगभग बेअसर रहे। पूरे टूर्नामेंट में भारत के पेस अटैक ने सबसे कम सिर्फ 2 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 64.50, स्ट्राइक रेट 45.5 और इकॉनमी 8.50 रही, जो प्रतियोगिता में सबसे खराब आंकड़ों में शामिल रही। भारतीय तेज गेंदबाज शुरुआती विकेट नहीं निकाल सके और न ही बल्लेबाजों पर दबाव बना पाए। इससे स्पिनरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता बढ़ गई।

टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन

टीम विकेट औसत स्ट्राइक रेट इकॉनमी
दक्षिण अफ्रीका 17 18.82 14.4 7.80
ऑस्ट्रेलिया 13 15.15 16.0 5.68
इंग्लैंड 11 21.09 18.0 7.03
आयरलैंड 10 27.10 23.7 6.86
पाकिस्तान 10 22.30 14.9 8.97
वेस्टइंडीज 11 17.09 12.5 8.17
भारत 2 64.50 45.5 8.50
 

 

विज्ञापन

Why Did India Crash Out of the Women's T20 World Cup? 6 Biggest Reasons Explained
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
3. फील्डिंग ने बार-बार मेहनत पर पानी फेर दिया
भारत की फील्डिंग पूरे टूर्नामेंट में चिंता का विषय रही। बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों के भीतर चार कैच छूटे। पाकिस्तान के खिलाफ भी तीन मौके गंवाए गए। 2025 के बाद भारत ने 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 46 कैच छोड़े, जो इस अवधि में किसी भी टीम से सबसे ज्यादा हैं। टीम की कैचिंग एफिशिएंसी केवल 69.3 प्रतिशत रही। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी मान चुकी हैं कि बड़े मुकाबलों में ऐसी गलतियां मैच का रुख बदल देती हैं।

 

4. बल्लेबाजी में सही समय पर सही फैसले नहीं हुए
भारत का बल्लेबाजी क्रम पूरे टूर्नामेंट में स्थिर नहीं दिखा। अलग-अलग मैचों में मध्यक्रम की बल्लेबाजी क्रम बदलती रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जेमिमा रोड्रिग्स लंबे समय तक संघर्ष करती रहीं, लेकिन उन्हें काफी देर से रिटायर्ड आउट किया गया। तब तक सिर्फ कुछ ओवर बचे थे और विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष को केवल एक गेंद खेलने का मौका मिला। टीम की आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति बड़े मैच में डिफेंसिव सोच में बदल गई।

 

Why Did India Crash Out of the Women's T20 World Cup? 6 Biggest Reasons Explained
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
5. डेथ ओवरों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों फेल
भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में आखिरी ओवरों में दबाव झेलने में असफल रही। गेंदबाजी में डेथ ओवरों में लगातार बड़े रन दिए गए, जबकि बल्लेबाजी में लक्ष्य का पीछा करते समय जरूरी रन गति हासिल नहीं हो सकी। हरमनप्रीत कौर ने भी स्वीकार किया कि लंबे समय से यही समस्या बनी हुई है कि टीम मैच में रहते हुए भी अंतिम ओवरों में मुकाबला गंवा देती है।

 

6. सही प्लेइंग-11 नहीं मिल पाया
विश्वकप के दौरान भारत लगातार अपने सही संयोजन की तलाश में रहा। पांच मैचों में तेज गेंदबाजों के अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाए गए। श्रेयंका पाटिल की चोट के बाद डेथ ओवरों में विकल्प नहीं मिला। कोच अमोल मजूमदार ने भी माना कि टीम अब तक तय नहीं कर सकी कि उसका सर्वश्रेष्ठ टी20 संयोजन क्या है। यही असमंजस पूरे अभियान में दिखाई दिया।

 

Why Did India Crash Out of the Women's T20 World Cup? 6 Biggest Reasons Explained
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Women
जिन दो मैचों का डर था, उन्हीं में हारे
 
  • सारे एनालिसिस के बाद भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा निष्कर्ष यही रहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जिन दो बड़े मुकाबलों को सबसे अहम माना जा रहा था, आखिरकार वही टीम की किस्मत तय कर गए।
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला ऐसा था, जिसमें जो टीम उस दिन बेहतर खेलती, उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना सबसे ज्यादा थी और हुआ भी बिल्कुल यही।
  • भारत ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ जीत जरूर दर्ज की, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थी।

एक दिन के अच्छे खेल से चमकी द. अफ्रीका की किस्मत
दिलचस्प बात यह भी रही कि दक्षिण अफ्रीका का अभियान भी डगमगाता रहा है। टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई और ग्रुप चरण के अंत तक उसे अपनी उम्मीदों के लिए ऑस्ट्रेलिया के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ा। इसके बावजूद ग्रुप-ए का फैसला उस टीम के पक्ष में गया, जिसने 21 जून को कम गलतियां कीं। भारत के लिए छूटी हुई कैच सबसे महंगी साबित हुईं। फील्डिंग में हुई चूकों का दक्षिण अफ्रीका ने पूरा फायदा उठाया। मारीजाने कैप की शानदार पारी ने मैच का रुख बदल दिया और आखिरकार दक्षिण अफ्रीका बेहतर टीम साबित हुई।

Why Did India Crash Out of the Women's T20 World Cup? 6 Biggest Reasons Explained
हरमनप्रीत-वोल्वार्ड्ट - फोटो : ANI

गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कमियां रहीं हार की जड़
 

  • इसके अलावा गेंदबाजी में भी कमियां दिखीं। बल्लेबाजी में भी कई सवाल बने हुए हैं।
  • महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चार सीजन पूरे होने के बावजूद कोई घरेलू बल्लेबाज ऐसा दावा पेश नहीं कर सका है, जो जेमिमा रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में कड़ी चुनौती दे सके।
  • संभव है कि डब्ल्यूपीएल में टीमें इस तरह स्ट्रैटजी बनाती हैं कि भारतीय घरेलू बल्लेबाजों को शीर्ष क्रम में पर्याप्त अवसर नहीं मिलता, लेकिन फिलहाल टीम को अपने मौजूदा बल्लेबाजों से ही प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद करनी होगी।
  • यह विश्व कप अभियान साफ संकेत देता है कि भारतीय महिला टीम को बदलाव की जरूरत है। इस बात से खुद अमोल मुजुमदार भी सहमत हैं।
  • हालांकि, उन्होंने कई बार 'रीथिंक' यानी नई रणनीति पर विचार करने की बात कही, लेकिन यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि बदलाव आखिर होगा किस स्तर पर।

 

  1. क्या टीम संयोजन बदलेगा?
  2. क्या खेलने का तरीका बदलेगा?
  3. या फिर कोचिंग स्टाफ में बदलाव देखने को मिलेगा?

Why Did India Crash Out of the Women's T20 World Cup? 6 Biggest Reasons Explained
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
इन सवालों के जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं हैं। फिलहाल भारतीय टीम विश्व कप की निराशा को पीछे छोड़कर अगले बड़े लक्ष्य की तैयारी करेगी। दो सप्ताह बाद इसी मैदान पर महिला क्रिकेट इतिहास का एक और अहम अध्याय लिखा जाएगा, जब लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed