पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS IRE: Shreyas Iyer speaks on loosing t20i series against Ireland know

IND vs IRE: 'वो हमसे ज्यादा स्मार्ट निकले', भारत की शर्मनाक हार के बाद श्रेयस ने मानी गलती, बताया कहां चूके

Sun, 28 Jun 2026 11:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 28 Jun 2026 11:31 PM IST
सार

आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज हारने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी में परिस्थितियों को सही ढंग से नहीं समझ सकी। उन्होंने आयरलैंड की पेशेवर क्रिकेट, बेहतर फील्डिंग और मैच की परिस्थितियों को पढ़ने की क्षमता की जमकर तारीफ करते हुए हार का पूरा श्रेय मेजबान टीम को दिया।

विज्ञापन
IND VS IRE: Shreyas Iyer speaks on loosing t20i series against Ireland know
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI

विस्तार

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की करारी हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी में परिस्थितियों को सही तरीके से समझने में नाकाम रही। उन्होंने आयरलैंड की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि मेजबान टीम ने विकेट को बेहतर ढंग से पढ़ा, शानदार फील्डिंग की और हर विभाग में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह पहली टी20 सीरीज थी, लेकिन शुरुआत निराशाजनक रही। भारत लगातार दूसरी बार 155 रन के आसपास के लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहा और दूसरे मुकाबले में एक रन से हार गया।
विज्ञापन



 

'यह अच्छी सीरीज नहीं रही'
मैच के बाद अय्यर ने कहा कि यह सीरीज भारत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह हमारे लिए अच्छी सीरीज नहीं रही। आयरलैंड जिस तरह खेला, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। उन्हें विकेट के व्यवहार की शानदार समझ थी और उनकी फील्डिंग भी बेहतरीन रही। उन्होंने हर विभाग में हमें पछाड़ा और इस शानदार जीत के लिए वे बधाई के पात्र हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी में चूक स्वीकार की
पहले मैच के बाद अय्यर ने खिलाड़ियों से मैच के अनुसार खुद को ढालने और बेहतर क्रिकेट समझ दिखाने की बात कही थी। दूसरे मैच के बाद उन्होंने माना कि गेंदबाजों ने अपना काम किया, लेकिन बल्लेबाज परिस्थितियों के अनुसार खेल नहीं सके। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को शानदार तरीके से लागू किया। लेकिन बल्लेबाजी में हम पीछे रह गए। हम यह सही तरीके से नहीं समझ पाए कि विकेट कैसे खेलेगा। इसके अलावा हमने सिंगल को डबल में बदलने के मौके भी गंवाए। आयरलैंड ने इस मामले में हमसे कहीं बेहतर क्रिकेट खेला।'
विज्ञापन

IND VS IRE: Shreyas Iyer speaks on loosing t20i series against Ireland know
सूर्यांश और प्रिंस - फोटो : BCCI
डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की तारीफ
इस मुकाबले में भारत की ओर से तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। कप्तान ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन और रवैये की सराहना की। अय्यर ने कहा, 'प्रिंस के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है और उन्होंने उसी आत्मविश्वास को यहां भी दिखाया। गेंदबाजी के दौरान उनके पास अपनी स्पष्ट योजनाएं थीं। उनका रवैया और अप्रोच काफी सकारात्मक रहा। वहीं सूर्यांश का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। उसे भी इस अनुभव से काफी सीखने को मिलेगा।'

आयरलैंड को दिया जीत का श्रेय
श्रेयस अय्यर ने अंत में आयरलैंड क्रिकेट और वहां के दर्शकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, 'यहां आना हमारे लिए सम्मान और खुशी की बात है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'

IND VS IRE: Shreyas Iyer speaks on loosing t20i series against Ireland know
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : BCCI
भारत का टूटा 16 टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला
आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी20 में एक रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इसके साथ ही अगस्त 2023 से जारी भारत का लगातार 16 द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला भी समाप्त हो गया। श्रेयस अय्यर के कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत हार से हुई, जबकि बल्लेबाजी दोनों मुकाबलों में टीम की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed