{"_id":"6a4207599e6fdb8666050b38","slug":"why-did-ben-stokes-retire-from-international-cricket-england-captain-reveals-emotional-reason-behind-decision-2026-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल लंबे करियर का होगा अंत: बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास? वजह कर देगा भावुक","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
15 साल लंबे करियर का होगा अंत: बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास? वजह कर देगा भावुक
Mon, 29 Jun 2026 11:19 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:19 AM IST
सार
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला एशेज के बाद से उनके मन में था। मानसिक और शारीरिक थकान, लगातार चोटों और जिम्मेदारियों के दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। स्टोक्स अब घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे और अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले के पीछे की वजहों का खुलासा किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के चौथे दिन संन्यास की घोषणा करने वाले स्टोक्स ने कहा कि यह फैसला किसी एक घटना की वजह से नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही मानसिक और शारीरिक थकान का परिणाम था। उन्होंने कहा कि यह कदम उन्हें क्रिकेट से अपना प्यार बनाए रखने में मदद करेगा और यही इस समय उनके लिए सबसे सही फैसला है।
बेन स्टोक्स
- फोटो : @englandcricket
'यह फैसला मेरे लिए सबसे बेहतर है'
बेन स्टोक्स ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि यह फैसला भले ही लोगों को स्वार्थी लगे, लेकिन मौजूदा समय में यही उनके लिए सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा, 'हो सकता है यह फैसला कुछ लोगों को स्वार्थी लगे, लेकिन इस समय मेरे लिए यही सबसे बेहतर है। मुझे उम्मीद है कि यह टीम के लिए भी अच्छा साबित होगा। साथ ही मुझे विश्वास है कि इसी फैसले की वजह से मैं उस खेल से प्यार करना जारी रख पाऊंगा, जिसने मुझे जीवन में इतना कुछ दिया है।' स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर सोमवार को समाप्त होगा। 15 वर्षों के करियर में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।

स्टोक्स और मैकुलम
- फोटो : Twitter
एशेज के बाद पहली बार आया था संन्यास का ख्याल
स्टोक्स ने साफ किया कि उनका फैसला हाल ही में हुई अनुशासनात्मक घटना की वजह से नहीं था। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले लंदन के एक नाइटक्लब में हुई घटना के कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि संन्यास का विचार उससे काफी पहले उनके मन में आ चुका था। उन्होंने बताया, 'लॉर्ड्स टेस्ट ने मुझे फिर से वही नकारात्मक एहसास दिलाया, जो एशेज दौरे के बाद महसूस हुआ था। ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद मैंने खुद को बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत की। मुझे लगा था कि मैं सही दिशा में जा रहा हूं, लेकिन उस प्रक्रिया में मैंने खुद को पूरी तरह थका दिया।' स्टोक्स ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह की घटनाओं ने केवल उनके फैसले को और मजबूत किया।

- फोटो : England Cricket
जो रूट के साथ बातचीत के बाद हुआ फैसला पक्का
इंग्लैंड के कप्तान ने बताया कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान ड्रेसिंग रूम में जो रूट के साथ बैठकर हुई बातचीत के बाद उन्हें महसूस हुआ कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, 'यह फैसला अचानक नहीं था। पिछले कई महीनों से यह मेरे मन में चल रहा था। लॉर्ड्स टेस्ट के पूरे सप्ताह के दौरान जो कुछ हुआ और फिर ड्रेसिंग रूम में जो रूट के साथ बैठने के दौरान मैंने महसूस किया कि अब यह फैसला लेने का समय आ गया है। पिछले दो सप्ताह आसान नहीं रहे और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं ने भी मेरे विचार को और मजबूत कर दिया।'

- फोटो : PTI
डरहम लौटकर फिर मिला क्रिकेट खेलने का आनंद
दूसरे टेस्ट से बाहर रहने के दौरान स्टोक्स अपने घरेलू काउंटी क्लब डरहम के लिए खेले। उन्होंने बताया कि वहीं उन्हें दोबारा क्रिकेट खेलने का आनंद महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 'जब मैं दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहा था और डरहम के लिए खेला, तब मुझे लगा कि क्रिकेट के प्रति मेरा उत्साह फिर लौट आया है। लेकिन इंग्लैंड टीम में वापस आने के बाद मैं उस एहसास को दोबारा हासिल नहीं कर सका। अब मैं अपने बचपन के क्लब डरहम के लिए खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस सप्ताह और उस सप्ताह की तुलना करता हूं तो मुझे पूरी तरह भरोसा हो गया है कि मैंने सही फैसला लिया है।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।