फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Saim Ayub Released From Pakistan Squad for ODI Tri-Series, Sahibzada Farhan Named Replacement

त्रिकोणीय सीरीज: बीच टूर्नामेंट पाकिस्तान ने इस बल्लेबाज को टीम से किया बाहर! खराब फॉर्म सुधारने की दी सलाह

Mon, 26 Oct 2026 03:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Oct 2026 03:32 PM IST
सार

खराब फॉर्म से जूझ रहे सैम अयूब ने बल्लेबाजी सुधारने और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए पाकिस्तान की वनडे त्रिकोणीय सीरीज टीम से रिलीज होने का अनुरोध किया, जिसे पीसीबी ने स्वीकार कर लिया। उनकी जगह साहिबजादा फरहान को शामिल किया गया है। पाकिस्तान लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Saim Ayub Released From Pakistan Squad for ODI Tri-Series, Sahibzada Farhan Named Replacement
पाकिस्तान टीम - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को बताया कि सैम ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए टीम से रिलीज किए जाने का अनुरोध किया था। उनकी जगह साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Saim Ayub Released From Pakistan Squad for ODI Tri-Series, Sahibzada Farhan Named Replacement
सैम अयूब - फोटो : ANI
तीन पारियों में नहीं चला बल्ला
सैम अयूब हाल के मुकाबलों में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। त्रिकोणीय सीरीज के तीन वनडे मैचों में वह लगातार तीन बार दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लौटकर अपनी बल्लेबाजी पर काम करने की इच्छा जताई। पीसीबी ने बयान में कहा, 'मुख्य कोच के साथ बातचीत के बाद सैम ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने और आत्मविश्वास दोबारा हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट में लौटने की इच्छा जताई।' बोर्ड ने आगे कहा, 'सैम के फैसले का सम्मान करते हुए और अपनी मौजूदा फॉर्म का ईमानदारी से आकलन करने के लिए उनकी सराहना करते हुए टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति ने उनके अनुरोध को स्वीकार करने पर सहमति जताई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Saim Ayub Released From Pakistan Squad for ODI Tri-Series, Sahibzada Farhan Named Replacement
सैम अयूब - फोटो : ACC
साहिबजादा फरहान को मिला मौका
सैम की जगह साहिबजादा फरहान को सीरीज के बाकी मुकाबलों के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। फरहान को हाल ही में पाकिस्तान की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, उन्हें शुरुआत में इस वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी।
विज्ञापन

Saim Ayub Released From Pakistan Squad for ODI Tri-Series, Sahibzada Farhan Named Replacement
सैम अयूब - फोटो : ANI
फाइनल में पहुंच चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत दर्ज कर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने अब तक तीनों मुकाबले जीते हैं और वह टूर्नामेंट में अजेय है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने 241 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 154 रन के स्कोर पर मुश्किल स्थिति का सामना किया, लेकिन शादाब खान ने नाबाद 113 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

उन्होंने हारिस रऊफ के साथ आखिरी विकेट के लिए 89 रन की अटूट साझेदारी की। पाकिस्तान ने 48वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने रावलपिंडी में श्रीलंका को 37 रन से हराया था। इसके बाद उसने इंग्लैंड के खिलाफ 302/9 रन बनाने के बाद 87 रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed