पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W VS AUS W: Harmanpreet Kaur speaks on loosing match against Australia in Womens t20 world cup 2026

भारतीय टीम का विश्व कप अभियान खत्म: बाहर होते ही छलका हरमनप्रीत का दर्द, बोलीं- बहुत कुछ बदलने की जरूरत है

Mon, 29 Jun 2026 01:36 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 29 Jun 2026 01:36 AM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारत के बाहर होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकार किया कि टीम बड़ी टीमों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि डेथ ओवरों में लगातार हो रही गलतियों को सुधारने के लिए टीम को अपनी रणनीति और सोच में बड़े बदलाव करने होंगे।

विज्ञापन
IND W VS AUS W: Harmanpreet Kaur speaks on loosing match against Australia in Womens t20 world cup 2026
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम का सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट की हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत लगातार बड़ी टीमों के खिलाफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है और अब टीम को अपनी रणनीति पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

IND W VS AUS W: Harmanpreet Kaur speaks on loosing match against Australia in Womens t20 world cup 2026
हरमनप्रीत कौर और क्रांति गौड़ - फोटो : PTI
'अच्छी टीमों के खिलाफ नहीं खेल पाए अपना सर्वश्रेष्ठ'
मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि भारत ने बोर्ड पर सम्मानजनक स्कोर जरूर खड़ा किया, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'दिन के अंत में हमने अच्छा स्कोर बनाया। जब मैं बल्लेबाजी कर रही थी तो लगा कि हम थोड़ा पीछे हैं, लेकिन आखिरी दो ओवरों ने हमें अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।' उन्होंने माना कि पूरे टूर्नामेंट में भारत बड़ी टीमों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका। उन्होंने आगे कहा, 'अगर पूरे टूर्नामेंट को देखें तो हमने अच्छी टीमों के खिलाफ अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। ऐसे मुकाबलों में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। हमें इस पर दोबारा सोचने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की तारीफ
भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी योजनाओं के अनुसार गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाज अपेक्षित रन गति हासिल नहीं कर सके। उन्होंने कहा, 'उन्होंने अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी की। हमने विकेट तो ज्यादा नहीं गंवाए, लेकिन जितने रन चाहिए थे, उतने नहीं बना सके।'
विज्ञापन

IND W VS AUS W: Harmanpreet Kaur speaks on loosing match against Australia in Womens t20 world cup 2026
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women (X)
'इस बार कैच नहीं, हमारे प्रदर्शन में कमी रही'
हरमनप्रीत ने कहा कि इस मैच में भारत मुकाबले में बना हुआ था, लेकिन टीम अपने स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने आगे कहा, 'पहले के मैचों में कैच छोड़ना महंगा पड़ा था, लेकिन आज हम मुकाबले में थे। फिर भी हम अपने मानकों के अनुसार नहीं खेले।'

डेथ ओवरों की समस्या पर जताई चिंता
भारतीय कप्तान ने माना कि टीम की सबसे बड़ी कमजोरी डेथ ओवरों में सामने आई है। चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी, टीम लगातार दबाव में पिछड़ रही है। उन्होंने कहा, 'हमें एक टीम के तौर पर बहुत कुछ बदलने की जरूरत है। अच्छी टीमों के खिलाफ आखिरी ओवरों में हम काफी रन दे रहे हैं और जब लक्ष्य का पीछा करते हैं तो उन्हीं ओवरों में जरूरी रन नहीं बना पा रहे। यह समस्या काफी समय से चली आ रही है।'

IND W VS AUS W: Harmanpreet Kaur speaks on loosing match against Australia in Womens t20 world cup 2026
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया - फोटो : BCCI Women
170 रन बनाने के बाद भी मिली हार
लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 170 रन बनाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 56 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ भारत के पांच मैचों में छह अंक रहे और टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप-ए से तथा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने ग्रुप-बी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed