Bihar: आकाशीय बिजली गिरने से 150 साल पुराने जलेश्वर नाथ मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
दरभंगा के हायाघाट स्थित 150 वर्ष पुराने जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर में मौजूद करीब 25 श्रद्धालु सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत और संरक्षण की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के होरलपट्टी गांव स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली (ठनका) गिर गई। इससे मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय मंदिर के अंदर करीब 25 श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि किसी भी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।
आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
पढ़ें: सात साल की उम्र में बिहार के गीतांक ने मचाया धमाल, इस खेल में जीता स्वर्ण पदक; अब चीन जाने की तैयारी
घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।
बताया जाता है कि रविवार रात से जिले में तेज मेघगर्जन के साथ लगातार बारिश हो रही है। इसी दौरान सोमवार सुबह आकाशीय बिजली मंदिर के गुंबद पर गिर गई, जिससे करीब 150 वर्ष पुराने मंदिर का गुंबद टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण दरभंगा महाराज रमेश्वर सिंह की पत्नी महारानी लक्ष्मेश्वरी ने कराया था। यह मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है और क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।