पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Police paste notice at the house of an absconding accused in a ₹35 lakh extortion case

Bihar: 35 लाख की रंगदारी मामले में फरार आरोपित के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तिहार, आरोपी की तलाश तेज

Mon, 29 Jun 2026 05:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 05:28 PM IST
सार

बेतिया के चनपटिया में 35 लाख रुपये की रंगदारी और जमीन विवाद मामले में फरार आरोपित शिवम पांडेय के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर समेत तीन स्थानों पर इश्तिहार चस्पाया। आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Bihar: Police paste notice at the house of an absconding accused in a ₹35 lakh extortion case
पुलिस ने किया चस्पा - फोटो : Facebook

विस्तार

35 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और जमीन विवाद से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपित शिवम पांडेय की गिरफ्तारी के लिए चनपटिया पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पाने की कार्रवाई की।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपित के खरदेउर महना गांव स्थित आवास के अलावा महना चौक और कैथवलिया चौक पर भी इश्तिहार चस्पाया। कार्रवाई के दौरान अपर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, एसआई अनिल कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चनपटिया नगर के वार्ड संख्या-4 निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने मार्च 2026 में चनपटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए शिवम पांडेय समेत अन्य लोगों पर जमीन विवाद को लेकर 35 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा अवैध हथियार के बल पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: आज 32 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरभंगा में मंदिर पर गिरी बिजली; दो जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से मुख्य आरोपित फरार है। न्यायालय के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया के तहत इश्तिहार चस्पाने की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर आरोपित न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के निर्देशानुसार उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed