पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   When will Rabri Devi vacate the bungalow CM Samrat Chaudhary government had set today as the deadline RJD

Bihar Politics: कब बंगला खाली करेंगी राबड़ी देवी? सम्राट चौधरी सरकार ने आज तक का ही दिया था अल्टीमेटम

Mon, 29 Jun 2026 12:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Jun 2026 12:02 PM IST
सार

सियासी गलियारे में आज सुबह से ही हलचल है। सबकी निगाहें लालू परिवार पर टिकी हैं। सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या आज विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी अपना बंगला खाली करेंगी? क्योंकि भवन निर्माण विभाग ने आज यानी 29 जून तक ही अल्टीमेटम दिया था। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
When will Rabri Devi vacate the bungalow CM Samrat Chaudhary government had set today as the deadline RJD
राबड़ी आवास को खाली करने का नोटिस लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस अंतिम बार भवन निर्माण विभाग ने 22 जून को दिया था। लेकिन, आज दोपहर 12 बजे तक लालू परिवार की ओर से खाली करने को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया। हां, सुबह में तेजस्वी यादव यहां से निकलकर पोलो रोड वाले सरकारी आवास पर निकल गए। आज भी पिकअप वैन में सामान भरकर ले जाने का सिलसिला जारी है। इधर, लालू प्रसाद, राबड़ी देवी एक साथ कौटिल्य नगर स्थित अपने मकान का निरीक्षण करने गए है। संभावना है आज लालू परिवार बंगला खाली कर दें।

विज्ञापन



इधर, राबड़ी देवी ने भवन निर्माण में मौजूद सरकारी सामानों की सूची मांगी थी। इसके लिए विभाग को पत्र भेजा गया था। विभाग की ओर से सामानों का आकलन किया जा रहा। सूत्र बता रहे हैं कि 20 साल पहले विभाग ने क्या-क्या सामान आवास पर उपलब्ध करवाए थे? इसकी सूची तैयार करने में काफी परेशानी हो रही है। राजद नेताओं ने कहा कि भाजपा वाले कब क्या आरोप लगा दें, यह किसे पता? इससे पहले जब तेजस्वी यादव ने पांच देशरत्न मार्ग वाला आवास खाली किया था तो उनपर सरकारी सामानों की चोरी तक का आरोप लगा दिया था गया था। यह गलत था। ऐसा दोबारा नहीं हो, इसलिए भवन निर्माण विभाग की ओर से लिस्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन


लालू परिवार ने बना लिया बंगला खाली करने का मन
लंबे समय से 10 सर्कुलर रोड में रह रहे लालू परिवार ने सरकार की ओर से भेजी गई चार नोटिस के बाद बंगला खाली करने का मन बना ही लिया है। बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी हटा लिए हैं। पिछले दो दिनों से सामान भी पिकअप वैन में भरकर तेजस्वी यादव के आवास और कौटिल्य नगर स्थित आवास पर भेजे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोटिल्य नगर वाले मकान का काम अंतिम चरण में है। यह पूरी होते ही लालू परिवार यहां शिफ्ट कर जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड में राबड़ी देवी को आवास आवंटित किया गया है। लेकिन, अब तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि लालू परिवार वहां जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन निर्माण विभाग ने क्या कहा?
भवन निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि 25 नवंबर 2025 को विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राबड़ी देवी को दूसरा सरकारी आवास नया, 39 हार्डिंग रोड में आवंटित कर दिया था। सर्कुलर रोड स्थित बंगला संख्या-10 को मंत्री नंद किशोर राम के नाम आवंटित किया जा चुका है। विभाग का कहना है कि नए आवंटन के बावजूद बंगला अब तक खाली नहीं किया गया है। इसी को लेकर भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को चार बार नोटिस भेजा जा चुका है। लेकिन, अब तक उन्होंने आवास खाली नहीं किया है। 


सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा था?
हाल में ही सीएम सम्राट चौधरी ने इस मामले पर लालू परिवार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारी संपत्ति किसी की निजी विरासत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, "कुछ लोग सोचते हैं कि सरकारी बंगला उनकी बपौती है। मां के लिए एक घर और बेटे के लिए दूसरा घर चाहिए। बिहार में राजशाही नहीं, लोकतंत्र चलता है।" मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मां को एक घर चाहिए और बेटे को दूसरा।  सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वह सरकारी बंगले में नहीं रहे हैं और अपने निजी आवास में ही निवास करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह तभी 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में काम करने के लिए तैयार हुए, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed