{"_id":"6a42046242300ddba90fce9e","slug":"labourer-dies-a-tragic-death-after-coming-into-contact-with-a-high-voltage-wire-in-bhore-shock-and-grief-grip-the-area-gopalganj-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4446784-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ढलाई से पहले पसरा मातम, छत पर 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया मजदूर; मौके पर ही दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ढलाई से पहले पसरा मातम, छत पर 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया मजदूर; मौके पर ही दर्दनाक मौत
Mon, 29 Jun 2026 11:40 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:40 AM IST
सार
गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में घर की ढलाई की तैयारी के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मजदूर राजीव मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आया मजदूर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। कोरेया गांव में घर की ढलाई की तैयारी के दौरान मजदूर हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
शटरिंग की तैयारी में जुटे थे मजदूर
जानकारी के अनुसार, कोरेया गांव निवासी सिपाही मियां के घर सोमवार को ढलाई का काम होना था। इसके लिए गांव के मजदूर शटरिंग और अन्य तैयारियों में जुटे थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे गांव निवासी राजीव मांझी निर्माणाधीन छत पर सरिया बांधने का काम कर रहे थे।
बिजली लाइन के संपर्क में लोहे का सरिया आया
इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में लोहे का सरिया आ गया। तेज करंट की चपेट में आने से राजीव मांझी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार में कानून व्यवस्था तार-तार, डबल मर्डर के गवाह की सरेआम गोली मारकर हत्या; छपरा में भारी बवाल
मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान कोरेया गांव निवासी राजीव मांझी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।