पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three youths critically injured after car collides with a trailer in Faridabad

देर रात, तेज रफ्तार और जोरदार टक्कर: शादी से लौटते वक्त ट्राले से टकराई कार, तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 29 Jun 2026 12:37 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 29 Jun 2026 12:37 PM IST
सार

सेक्टर-56 निवासी रोहित अपने चार दोस्तों के साथ दौलतराम धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे सभी एक कार से वापस घर लौट रहे थे। कार रोहित चला रहा था। जब वे हार्डवेयर चौक के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा ट्राला अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन
Three youths critically injured after car collides with a trailer in Faridabad
तेज रफ्तार कार की खड़े ट्राले से जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह से लौट रहे पांच युवकों की कार हार्डवेयर चौक के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो को मामूली चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके एयरबैग भी खुल गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-56 निवासी रोहित अपने चार दोस्तों के साथ दौलतराम धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे सभी एक कार से वापस घर लौट रहे थे। कार रोहित चला रहा था। जब वे हार्डवेयर चौक के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा ट्राला अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दिया और तेज गति से आ रही कार सीधे उसमें जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चालक रोहित सहित तीन युवकों को गंभीर चोटें आईं, जबकि दो अन्य साथियों को मामूली चोट लगी। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि हार्डवेयर चौक के आसपास स्थित फैक्ट्रियों में आने वाले ट्राले अक्सर सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय दृश्यता कम रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

लोगों ने बताया कि इससे पहले भी सड़क किनारे खड़े ट्रालों के कारण कई सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई करने और क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed