पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Voters should submit enumeration forms on time; BLOs are conducting door-to-door outreach: Deputy Commissioner.

समय पर गणना प्रपत्र जमा करें मतदाता, बीएलओ घर-घर कर रहे संपर्क : उपायुक्त

Mon, 29 Jun 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Voters should submit enumeration forms on time; BLOs are conducting door-to-door outreach: Deputy Commissioner.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान ने अब नया चरण शुरू कर दिया है। गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य लगभग पूरा होने के बाद अब बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से भरे हुए प्रपत्र एकत्र कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से समय रहते प्रपत्र जमा कर अभियान में सहयोग करने की अपील की है।


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज न रहे, इसके लिए प्राप्त गणना प्रपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed