पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Araria JEE Aspirant Dies Under Mysterious Circumstances in Kota, Probe Under

Bihar News: कोटा में जेईई की तैयारी कर रही अररिया की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

Mon, 29 Jun 2026 05:09 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 05:09 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा में जेईई की तैयारी कर रही अररिया की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Araria JEE Aspirant Dies Under Mysterious Circumstances in Kota, Probe Under
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया जिले के रानीगंज नगर पंचायत क्षेत्र की एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की राजस्थान के कोटा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेईई की तैयारी के लिए करीब छह महीने पहले कोटा गई छात्रा की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, छात्रा दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा गई थी। वह वहां एक कोचिंग संस्थान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार रात करीब नौ बजे उसकी परिजनों से सामान्य बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि वह भोजन करने जा रही है और बाद में दोबारा बात करेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: आज 32 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरभंगा में मंदिर पर गिरी बिजली; दो जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब दस बजे तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद रात करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि छात्रा फ्लाईओवर के नीचे गंभीर हालत में मिली है और उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों का कहना है कि कुछ देर बाद अस्पताल से फोन आया, जिसमें छात्रा ने अपने पिता से संक्षिप्त बातचीत करते हुए उन्हें बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने फोन अपने पास ले लिया।

रविवार सुबह छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्रा फ्लाईओवर के नीचे कैसे पहुंची और उसके साथ क्या हुआ। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, कोटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनास्थल, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed