{"_id":"6a42288023900078fd081474","slug":"video-shot-fired-from-erv-in-charges-revolver-during-shift-change-fellow-ehc-injured-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिफ्ट बदलते समय ईआरवी इंचार्ज की रिवाल्वर से चली गोली, साथी ईएचसी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिफ्ट बदलते समय ईआरवी इंचार्ज की रिवाल्वर से चली गोली, साथी ईएचसी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सैनी माजरा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) पर तैनात स्टाफ के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह की शिफ्ट बदलने के दौरान सरकारी रिवाल्वर को चेक करते समय अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली सामने खड़े ईएचसी जसबीर को जा लगी। लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब सैनी माजरा टोल के पास ईआरवी कर्मियों की शिफ्ट बदली जा रही थी। नाइट ड्यूटी खत्म होने पर ईएचसी जसबीर ने नियमानुसार अपनी सरकारी रिवाल्वर सुबह की शिफ्ट के दूसरे इंचार्ज को सौंपी। दूसरा इंचार्ज जैसे ही हथियार को लेकर उसकी जांच करने लगा तो अचानक दुर्घटनावश फायर हो गया। रिवाल्वर से निकली गोली सीधे सामने खड़े ईएचसी जसबीर की तरफ गई। गोली उनके हाथ के अंगूठे और उंगली को चीरती हुई सीधे जांघ से छूकर गई। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया। घायल जसबीर को तुरंत ईआरवी की मदद से अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।