{"_id":"6a41643270d9a319ca0e1a96","slug":"video-kanpur-thieves-break-into-locked-house-of-government-teacher-couple-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सरकारी शिक्षक दंपती के घर हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सरकारी शिक्षक दंपती के घर हुई वारदात
चकेरी के अहिरवां मख्दूमनगर में चोरों ने सरकारी शिक्षक दंपती के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय पूरा परिवार अपने गांव बिल्हौर गया था। रविवार रात लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।
मूलरूप से बिल्हौर के सरोजनी नायडूनगर निवासी मोहम्मद रुहाब के मुताबिक वह अपनी पत्नी शाहजहां, बेटा सरताज, बहू नसरीन, बेटी नेहा और अलशिफा के साथ मखदूमनगर में किराये के मकान में रहते हैं। रुहाब ने बताया कि उनका बेटा सरताज फतेहपुर के खागा में सरकारी शिक्षक है। बहू नसरीन सरसौल के विद्यालय में सरकारी शिक्षक हैं। 13 जून को पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक घर बिल्हौर गए थे। इस दौरान मकान बंद था।
बीते गुरुवार को उनका बेटा सरताज कुछ देर के लिए दोपहिया वाहन खड़ा करने घर आया था। तब सब कुछ सामान्य था लेकिन रविवार शाम जब पूरा परिवार लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर हीरे की अंगूठी, दो सोने की अंगूठियां, अन्य कीमती जेवर और 20 से 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।