{"_id":"6a411606a62ade26200805d5","slug":"video-1946-children-administered-drops-on-the-first-day-of-the-pulse-polio-campaign-in-mahendragarh-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 1,946 बच्चों को पिलाई गई दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 1,946 बच्चों को पिलाई गई दवा
महेंद्रगढ़। हरियाणा में 28 से 30 जून तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन शहर में स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने 1946 बच्चों को पोलियो दवा दी। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई ओ। आज से दो दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। बता दें कि शहर के सभी पोलियो बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। अब 29 और 30 जून को भी इसी समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बूथ पर न पहुंचने वाले बच्चों को पोलियो पिलाएंगी। अभियान के लिए जिले में कुल 25 टीमों का गठन किया गया है। इसमें एक मोबाइल टीम और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर दो ट्रांजिट टीमें शामिल रही। अक्सर बच्चों में पोलियो के कारण अंग टेढ़े हो जाते हैं और इससे बच्चों के अंग पूरी तरह काम भी नहीं कर पाते। इससे बचाने के लिए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है ताकि बच्चे स्वस्थ रहें और भविष्य में उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।