{"_id":"6a40beb0a7356d2a040987d6","slug":"video-cross-border-arms-smuggling-network-busted-in-amritsar-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; 10 आधुनिक पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; 10 आधुनिक पिस्तौल बरामद
पंजाब पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 आधुनिक पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद की गई हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव महावा निवासी रवि सिंह (33) और शरणबीर सिंह उर्फ सन्नी (31), फिरोजपुर के गांव निहाला किलचा निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू (21) तथा गांव फतेहवाला हिठाड़ निवासी पिप्पल सिंह (22) के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में तीन .30 बोर (मेड इन चाइना), एक 9 एमएम ग्लॉक (मेड इन ऑस्ट्रिया), एक अन्य 9 एमएम पिस्तौल और पांच .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।
डीजीपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे। वे सीमा पार से हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें पंजाब के आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।
पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पहले रवि सिंह और शरणबीर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद दो और हथियार बरामद हुए। इसके बाद मनप्रीत और पिप्पल को भी गिरफ्तार कर उनसे पांच अन्य हथियार बरामद किए गए।
जांच में पता चला कि शरणबीर और रवि पहले से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित थे। चारों आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के निवासी हैं। इस संबंध में छेहरटा और मकबूलपुरा थानों में आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।