{"_id":"6a400bffadbf6e27710dde23","slug":"video-awareness-rally-for-a-polio-free-chandauli-dm-flags-it-off-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पोलियो मुक्त चंदौली के लिए जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो मुक्त चंदौली के लिए जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:14 PM IST
Link Copied
चंदौली जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। सदर ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चंदौली से शुरू हुई यह रैली कचहरी होते हुए पुनः पीएचसी पहुंची। रैली में यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, झांसी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया।
रैली को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन में जिले का ट्रैक रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा है, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।