{"_id":"6a3fbca26f8f1115a001e5e4","slug":"video-sirmaur-smc-constituted-at-banethi-school-subhash-sharma-unanimously-elected-president-for-the-third-time-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: बनेठी स्कूल में एसएमसी का गठन, सुभाष शर्मा तीसरी बार सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: बनेठी स्कूल में एसएमसी का गठन, सुभाष शर्मा तीसरी बार सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
सुभाष शर्मा को लगातार तीसरी बार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का अध्यक्ष चुना गया। शनिवार को एसएमसी के गठन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय पासी ने की।नई कार्यकारिणी में आशा कुमारी को उपाध्यक्ष और विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय पासी को समिति का सचिव बनाया गया। इसके अलावा चंद्र ठाकुर, कमलेश, चंदा, सीटू कुमार, कुंता शर्मा, धनवीर, आशा देवी और सीता देवी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।समिति में पंचायत प्रधान प्रेमपाल ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा तथा आशा कार्यकर्ता नीरू ठाकुर को नामित सदस्य बनाया गया है। बैठक के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विद्यालय के समग्र विकास में समिति की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रधानाचार्य संजय पासी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी विद्यालय के शैक्षणिक, खेलकूद एवं आधारभूत ढांचे के विकास में सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।