{"_id":"6a3f6b8bc8a9652af4059f60","slug":"video-sgpc-president-harjinder-singh-dhami-appears-before-sri-akal-takht-sahib-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। पेशी के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी प्रकार की अवज्ञा नहीं की है और सात सदस्यीय समिति से निजी कारणों के चलते अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया था।
धामी ने बताया कि दो दिसंबर 2024 को श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद उन्हें सात सदस्यीय समिति का चेयरमैन बनाया गया था। बाद में निजी कारणों के चलते उन्होंने तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने कहा कि आज वे स्वयं अपनी इच्छा से जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह के समक्ष पेश हुए और अपना पक्ष पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। अब आगे का फैसला सिंह साहिबान करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार पंथ दोखी घोषित सरदार भगवान सिंह मान के मामले में आज कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई है। इसमें सिंह साहिबान और एसजीपीसी के सदस्य अपने विचार रखेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।