Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
Honouring war widows and youths who have become military officers on the ex-servicemen's association's foundation day.
{"_id":"6a3eb6f369a3a3b06b0ffb7e","slug":"video-honouring-war-widows-and-youths-who-have-become-military-officers-on-the-ex-servicemens-associations-foundation-day-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पूर्व सैनिक संगठन के स्थापना दिवस पर वीरांगनाओं और सैन्य अधिकारी बने युवाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पूर्व सैनिक संगठन के स्थापना दिवस पर वीरांगनाओं और सैन्य अधिकारी बने युवाओं का सम्मान
अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:59 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन का छठा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संगठन ने वीरांगनाओं, सैन्य अधिकारी बने युवाओं के साथ ही समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
नगर के एक निजी होटल में स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके आश्रित, वीरांगनाएं शामिल रहीं। स्थापना दिवस पर सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए इनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि संगठन ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं के साथ ही समाज से जुड़े कई कार्यों को धरातल पर उतारा है। संगठन की मजबूती, पूर्व सैनिकों की हर समस्या का समाधान और समाज के प्रति उत्तरदायी बनना ही संगठन का उद्देश्य है। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। चिकित्सकों ने पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों की जांच की उन्हें निशुल्क दवा बांटी। स्थापना दिवस पर प्रदेश की लोक कला ऐंपण का भी प्रदर्शन किया गया। समापन पर संगठन की लघु पत्रिका सैनिक संदेश का भी एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने विमोचन किया। इस मौके पर पारंपरिक उत्थान समिति राम के अध्यक्ष राम सिंह, रामलीला कमेटी टकाना के अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, सीनियर सिटीजन सोसायटी के अध्यक्ष दयानंद भट्ट, पूर्व सैनिक संगठन धारचूला के अध्यक्ष भूपाल सिंह, क्षेत्र संयोजक देवलथल शंकर सिंह, किशन सिंह, श्याम विश्वकर्मा, नवीन गुरुरानी सहित कई पूर्व सैनिक और अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।