{"_id":"6a3eb7781a0bbb27930520d5","slug":"video-rayabral-ma-dayata-ja-raha-hamagarada-ka-aarapaya-na-mara-gal-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को आरोपियों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को आरोपियों ने मारी गोली
रायबरेली में सलोन कोतवाली डयूटी जा रहे होमगार्ड की कार को एसयूवी सवार हमलावरों ने ओवरटेक किया और फिर सामने से असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली होमगार्ड के सिर के पास से गुजरी और वह लहूलुहान हो गए। इस दौरान खेत पर बैठे दो युवक मदद के लिए दौड़े तो उन पर भी हमलावरों ने फायर कर दिया। इससे वह दोनों भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से तीनों को एम्स रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी रवि कुमार ने मौके पर जाकर पड़ताल की।
इटारा जगतपुर निवासी होमगार्ड शिव प्रताप सिंह (40) शंकर सिंह शुक्रवार शाम को अपनी कार से सलोन कोतवाली डयूटी करने जा रहे थे। ग्राम पिछवारा सूची मार्ग पर पूरेराय मजरे पारी गांव के पास उनकी कार को एसयूवी ने ओवरटेक किया। उसमें बैठे हमलावरों ने होमगार्ड की कार को रोक लिया। जब तक शिव प्रताप सिंह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी।
दो गोली शिव प्रताप सिंह के सिर के नजदीक से गुजरी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज और शोर सुनकर खेत पर बैठे प्रफुल्ल सिंह (42) पुत्र सुधीर सिंह निवासी मनिरामपुर ऊंचाहार व अनुज सिंह (40) पुत्र रामतेज सिंह निवासी पुरे राय मजरे पारी बाइक से घटनास्थल पर रुके और हमलावरों से भिड़ गए। इस पर हमलावरों ने इन दोनों पर फायरिंग की। प्रफुल्ल सिंह के हाथ से गोली छूती होती निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने दोनों को जमकर पीटा और भाग गए।
इस दौरान आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जगतपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी मौके पर आए और पड़ताल की। उन्होंने बताया कि शराब के ठेके को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
जिला अस्पताल में घायल प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि पिस्तौल से फायरिंग की गई। वह खेत में साथी के बैठे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर वह मदद के लिए दौड़े तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और फायरिंग करने के साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी बाइक को भी तोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।