{"_id":"6add0d6028f09fef24010aa2","slug":"trainee-student-killed-after-being-hit-by-a-truck-raebareli-news-c-101-1-slko1031-170680-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रक की टक्कर से प्रशिक्षु छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रक की टक्कर से प्रशिक्षु छात्र की मौत
Sun, 25 Oct 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
त्रिपुला चौराहा के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में गमगीन परिजन।
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात त्रिपुला के पास बेकाबू ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार प्रशिक्षु छात्र सचिन यादव (31) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सचिन की मौत से परिवार में मातम छा गया।
शहर के आचार्य द्विवेदी नगर निवासी बालकृष्ण के बेटे सचिन यादव जिला अस्पताल में प्रशिक्षु छात्र के तौर पर काम कर रहे थे। उनका गोकुलपुर गांव के पास भी घर है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह स्कूटी से गोकुलपुर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर त्रिपुला के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।